फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट ने इन पर फोड़ा शर्मनाक हार का ठीकरा, बोले- न्यूजीलैंड 3-0 से सीरीज जीतने के थे पूरे हकदार

Tue, 11 Feb 2020 05:45 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 11 Feb 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
new zealand vs india: virat kohli says Lacked composure, did not deserve to win
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड ने तीसरे और आखिरी मुकाबले में भारत को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की वन-डे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। केएल राहुल की शतकीय पारी के बावजूद भारतीय गेंदबाज 296 रन का बचाव नहीं कर पाए। 


 

new zealand vs india: virat kohli says Lacked composure, did not deserve to win
टीम इंडिया - फोटो : BCCI Twitter

31 साल बाद किसी टीम ने भारत का सूपड़ा साफ किया है। वेस्टइंडीज ने भारत को 1989 में घरेलू मैदान पर 5-0 से हराया था, इसके बाद से टीम इंडिया पर तीन या उससे ज्यादा मैचों की सीरीज में कोई भी टीम क्लीन स्वीप नहीं कर पाई थी। ऐसे में आइए जानते हैं सीरीज हार के बाद विराट ने क्या कहा?

new zealand vs india: virat kohli says Lacked composure, did not deserve to win
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

विराट कोहली ने इस शर्मनाक हार का ठीकरा गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों के सिर फोड़ा है। कोहली ने कहा, 'वन-डे सीरीज में जिस तरह हमारे बल्लेबाजों ने खराब परिस्थिति में भी वापसी की वह काबिल-ए-तारीफ है। हालांकि हमने जिस तरह की गेंदबाजी और फील्डिंग की वो मैच जीतने के लिए पर्याप्त नहीं था। ऐसे प्रदर्शन से हम जीत तो डिजर्व नहीं करते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
new zealand vs india: virat kohli says Lacked composure, did not deserve to win
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

कोहली ने आगे कहा, 'असल में हम इतना बुरा भी नहीं खेले, लेकिन हमने अवसरों को भुना नहीं पाए। हमारी टीम में जो नए लड़के आए हैं यह उनके लिए अच्छा अनुभव रहा। वे अभी अपनी जगह तलाश रहे हैं। कीवी टीम हमसे ज्यादा जुनून के साथ खेले। वे इस सीरीज को 3-0 से जीतने के पूरे हकदार थे।'

विज्ञापन
new zealand vs india: virat kohli says Lacked composure, did not deserve to win
विराट कोहली - फोटो : पीटीआई

बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी में पहली बार भारत का सूपड़ा साफ हुआ है। इससे पहले कभी भी टीम इंडिया को इतनी शर्मनाक हार नहीं झेलनी पड़ी थी। दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने वन-डे में छठी बार घर पर खेलते हुए किसी टीम पर क्लीन स्वीप किया है। कीवियों ने साल 2018 में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने 5-0 से हराया था, इससे पहले 2017 और 2019 में न्यूजीलैंड यह कमाल कर चुके हैं। साल 2018 में वेस्टइंडीज को तो 2019 में श्रीलंका के खिलाफ भी इस टीम को 3-0 से जीत मिली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed