न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो वन-डे गंवाने के बाद अब भारत के नाम सीरीज में शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। आखिरी मैच में टीम इंडिया के सात विकेट पर 296 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने 47.1 ओवर में पांच विकेट पर 300 रन बनाए। इसके साथ ही कप्तान विराट कोहली के नाम पर कलंक लग गया। भारतीय टीम सीरीज का आखिरी मैच गंवाते ही पाकिस्तान के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी कर बैठी।
2 of 4
भारत बनाम वेस्टइंडीज 1989
- फोटो : ट्विटर
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के माथे पर 31 साल बाद क्लीन स्वीप का बदनुमा दाग लग गया। 1989 में वेस्टइंडीज ने भारत को घरेलू मैदान पर 5-0 से हराया था, इसके बाद से टीम इंडिया पर तीन या उससे ज्यादा मैचों की सीरीज में कोई भी टीम क्लीन स्वीप नहीं कर पाई थी। वहीं साल 2006 में भी भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से पांच मैच की वन-डे सीरीज में बिना कोई मैच जीते वापस लौटी थी। तब एक मैच बारिश से रद्द हो गया था जबकि बाकी के चार मुकाबले में भारत को हार मिली थी।
3 of 4
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान 2018
- फोटो : ट्विटर
दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने वन-डे में छठी बार घर पर खेलते हुए किसी टीम पर क्लीन स्वीप किया है। कीवियों ने साल 2018 में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने 5-0 से हराया था, इससे पहले 2017 और 2019 में ब्लैक कैप्स यह कमाल कर चुके हैं। साल 2018 में वेस्टइंडीज को तो 2019 में श्रीलंका के खिलाफ भी इस टीम को 3-0 से जीत मिली थी।
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
न्यूजीलैंड ने 47.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर ही 300 रन बनाकर मैच जीत लिया। हेनरी निकोल्स ने 103 गेंद में 80 और मार्टिन गप्टिल ने 46 गेंद में 66 रन की पारी खेली। कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने 28 गेंद में नाबाद 58 रन बनाए, इससे पहले केएल राहुल के करियर के चौथे शतक की मदद से भारत ने शुरूआती झटकों से उबरते हुए सात विकेट पर 296 रन बनाए थे।