मार्टिन गप्टिल (79) और रॉस टेलर (73*) के नाबाद अर्धशतकीय पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने दूसरे वन-डे में भारत को 22 रन से हराकर तीन मैचों की वन-डे सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। ऑकलैंड के इडेन पार्क में शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 274 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई और 251 रन ही बना सकी और मैच के साथ-साथ सीरीज भी हार गई। ऐसे में आइए जानते हैं इस हार के वो कौन से पांच खिलाड़ी रहे जिम्मेदार?
NZvIND: विराट समेत ये पांच खिलाड़ी रहे मैच के 'मुजरिम', वरना न्यूजीलैंड नहीं जीतती वन-डे सीरीज
मयंक अग्रवाल
न्यूजीलैंड के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। 21 रन के स्कोर मयंक अग्रवाल के रूप में टीम का पहला विकेट गिरा। पिछले मैंच में 32 रन बनाने वाले मयंक अग्रवाल दूसरे वन-डे में केवल तीन रन बनाकर आउट हो गए। बेनेट ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
विराट कोहली
पिछले मैच में 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने वाले कप्तान विराट कोहली का बल्ला इस मैच में खामोश रहा। वह केवल 15 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें टिम साउथी ने अपना शिकार बनाया।
जसप्रीत बुमराह
टीम इंडिया के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट माने जाने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं। इस मुकाबले में जमकर रन लुटाए। बुमराह ने 10 ओवर्स में बिना किसी विकेट लिए 64 रन लुटाए। पहले वन-डे में भी बुमराह ने कोई अच्छी गेंदबाजी नहीं की थी। उन्होंने पहले वन-डे में 10 ओवर्स में 53 रन खर्च किए थे। ऐसा पहली बार हुआ है कि लगातार पिछले तीन वन-डे में बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला हो।
रविंद्र जडेजा
टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने बेशक अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी की, लेकिन जब उन्हें बड़े शॉट खेलने की दरकार थी, तब उन्होंने अपना बल्ला नहीं चलाया। 73 गेंदों में 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने वाले जडेजा को मैच का अगर 'असली विलेन' कहें तो शायद यह गलत नहीं होगा। यह इसलिए क्योंकि, आठवें विकेट के लिए सैनी और जडेजा के बीच 76 रन की साझेदारी हुई। सैनी ने 49 गेंदों में 45 रन की शानदार पारी खेली। एक समय लग रहा था कि मैच भारत के पक्ष में जा रहा है। जीत के लिए 18 गेंदों में 28 रन की दरकार थी, क्रीज पर जडेजा और चहल थे। चहल अपने मुताबिक अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन जीत का पूरा दारोमदार जडेजा के हाथों था। उनसे उम्मीद की जा रही थी कि वो सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला सकते हैं, मगर ऐसा करने में वह नाकाम रहे। लॉन्ग ऑफ पर शॉट खेलकर वह कैच आउट हो गए। इसके साथ ही टीम इंडिया इस मैच के साथ-साथ सीरीज भी गंवा बैठी।