फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZ vs IND: ऑकलैंड के छोटे मैदान में टॉस रहेगा अहम, कैसा रहेगा मौसम और पिच का हाल?

Sat, 08 Feb 2020 02:35 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 08 Feb 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
new zealand vs India 2nd ODI match eden park auckland weather forecast and pitch report
ईडन पार्क, ऑकलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को एक बार फिर से मेजबान न्यूजीलैंड के सामने सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला खेलने उतरेगी। सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। ऐसे में विराट सेना पिछली गलतियों से सबक लेते हुए दमदार वापसी करना चाहेगी। ऑकलैंड में खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले में आईए जानते हैं कैसा होगा मौसम और पिच का हाल और क्या कहते हैं रिकार्ड्स।

new zealand vs India 2nd ODI match eden park auckland weather forecast and pitch report
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media

मौसम का हाल
ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान में शनिवार को मौसम साफ रहेगा और 19-20 डिग्री तापमान के साथ प्यारी सी धूप भी खिली रहेगी। हालांकि शाम के वक्त मैच के दौरान हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान भी है।

new zealand vs India 2nd ODI match eden park auckland weather forecast and pitch report
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ट्विटर

पिच रिपोर्ट
ईडन पार्क स्टेडियम एक खूबसूरत और छोटा मैदान है और यहां बल्लेबाजों के लिए काफी मदद रहती है। हरे-भरे मैदान में शुरुआत में गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है लेकिन छोटा मैदान होने की वजह से बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
new zealand vs India 2nd ODI match eden park auckland weather forecast and pitch report
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

पिच रिकॉर्ड
मैदान पर अब तक कुल 73 वन डे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 29 और दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 42 बार मुकाबले जीते हैं। ऐसे में टॉस की अहम भूमिका हो सकती है और दोनों कप्तान पहले बल्लेबाजी करने से बचना चाहेंगे। वैसे भारतीय टीम ने इसी दौरे पर इस मैदान में दो टी-20 मुकाबले खेले थे और दोनों ही जीते थे। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 258 रन है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed