फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप में एक बार भी नहीं छुआ 300 रन का आंकड़ा, फिर भी किया ये कमाल

Sun, 14 Jul 2019 06:26 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 14 Jul 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
New Zealand didnt score 300 run in any match of world cup 2019 but qualify for finals
क्रिकेट वर्ल्ड कप - फोटो : social media

वर्ल्ड कप का 12वां सीजन अपने अंजाम तक पहुंच चुका है। डेढ़ महीने से चल रहे 10 टीमों वाले विश्व कप टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम इतिहास रचने के लिए आमने-सामने है। 



वर्ल्ड कप के शुरुआत में इंग्लैंड को जहां प्रबल दावेदार माना जा रहा था वहीं न्यूजीलैंड खिताब जीतने की दावेदार नहीं थी। लेकिन बावजूद इसके न्यूजीलैंड टीम केन विलियमसन की कप्तानी में फाइनल में जगह बनाने में सफल रही और अपने टीम प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया। सेमीफाइनल में टीम ने मजबूत मानी जा रही भारतीय टीम को हराकर चौंका दिया। 
 

Trending Videos
New Zealand didnt score 300 run in any match of world cup 2019 but qualify for finals
ट्रेंट बोल्ट

इससे अलग कीवी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक ऐसा कारनामा कर दिया जो हैरान करने वाला है। टीम ने लीग स्टेज में कुल 8 लीग मुकाबले खेले जिसमें उसने एक बार भी 300 रन का आंकड़ा नहीं छुआ। सेमीफाइनल में भी वे 239 रन ही बना पाए। कीवी टीम की सबसे बड़ी ताकत उनकी गेंदबाजी रही जिसकी वजह से उन्होंने अधिकतर मैचों में जीत हासिल की।    

New Zealand didnt score 300 run in any match of world cup 2019 but qualify for finals
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल वर्ल्ड कप के शुरुआत में कहा जा रहा था कि टूर्नामेंट में टीमें 500 रन भी बना सकती हैं। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और सबसे अधिक 397 रन इंग्लैंड द्वारा अफगानिस्तान के खिलाफ बनाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Zealand didnt score 300 run in any match of world cup 2019 but qualify for finals
न्यूजीलैंड टीम - फोटो : social media

बाकी टीमों की बात की जाए तो अफगानिस्तान को छोड़कर बाकी सभी टीमों ने अलग-अलग मैचों में 300 का आंकड़ा छुआ। दिलचस्प बात यह है कि किसी भी मैच में 300 रन नहीं बना पाने के बावजूद न्यूजीलैंड टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाने में कायमाब रही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed