फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू मैच में तीन विकेट झटक, इस बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर गए नवदीप सैनी

Sun, 04 Aug 2019 09:01 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 04 Aug 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
Navdeep Saini became man of the match in his debut t 20 cricket match against West Indies
नवदीप सैनी - फोटो : social Media

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार टी-20 डेब्यू किया है। नवदीप ने धारदार गेंदबाजी करते हुए विंडीज टीम के मुख्य बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। नवदीप के आगे कैरेबियाई बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। बेहतरीन स्विंग और पेस के मिश्रण से सीरीज के पहले टी-20 मैच में वह छा गए।

Navdeep Saini became man of the match in his debut t 20 cricket match against West Indies
नवदीप सैनी - फोटो : social media

गेंद से अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरते हए नवदीप ने चार ओवर में मात्र 17 देकर विंडीज के तीन बल्लेबाजों के विकेट झटके। नवदीप की इस गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की। भारत की तरफ से टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के डेब्यू मैच में मैन ऑफ द मैच चुने जाने वाले वह सातवें खिलाड़ी बने। 

Navdeep Saini became man of the match in his debut t 20 cricket match against West Indies
नवदीप सैनी - फोटो : social Media

टी-20 के अपने पहले ही मैच में मैन ऑफ द मैच बनने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे दिनेश कार्तिक, जिन्हें 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैन ऑफ द मैच चुना गया था। उनके बाद स्पिनर प्रज्ञान ओझा (2009), एस बद्रीनाथ (2011), अक्षर पटेल (2015), बरिंदर शरण (2016) और अब विंडीज के खिलाफ नवदीप सैनी मैन ऑफ द मैच बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navdeep Saini became man of the match in his debut t 20 cricket match against West Indies
नवदीप सैनी - फोटो : social Media

नवदीप ऐसे पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए जिन्होंने टी-20 मैच में अपना आखिरी ओवर मेडन फेंका। नवदीप से पहले भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज ने आखिरी ओवर मेडन नहीं फेका है। वेस्टइंडिज खिलाफ भारत सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला रविवार को फ्लोरिडा में खेलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed