फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत और श्रीलंका के बीच वन-डे सीरीज में अब नहीं बजेगा नेशनल एंथम!

Wed, 23 Aug 2017 04:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 23 Aug 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
national anthems will no longer sung in sri lanka vs india odi series
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter

श्रीलंका और भारत के बीच चल रही पांच मैचों की वन-डे सीरीज के शेष मैचों में नेशनल एंथम (राष्ट्रगान) नहीं बजेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंकाई टीम के मीडिया मैनेजर ने खुलासा किया है कि मैच की शुरुआत से पहले होने वाले दोनों टीमों के राष्ट्रगान अब नहीं बजाए जाएंगे।

national anthems will no longer sung in sri lanka vs india odi series
टीम इंडिया - फोटो : ESPN

उन्होंने साथ ही कहा कि श्रीलंका में अब नया प्रयोग किया जाएगा, जिसके मुताबिक किसी भी सीरीज के पहले मैच में ही नेशनल एंथम बजाया जाएगा। भारत का श्रीलंका दौरा गॉल टेस्ट के साथ शुरू हुआ तो सिर्फ उसी टेस्ट में नेशनल एंथम बजाया जाएगा। मगर परंपरा के मुताबिक दूसरे और तीसरे टेस्ट में एंथम नहीं बजाया जाएगा। श्रीलंका के मीडिया मैनेजर दिनेश रत्नसिंघम ने कहा, 'हम क्रिकेट के सभी प्रारूपों के शुरुआती मैचों में ही नेशनल एंथम बजाने का नया प्रयोग कर रहे हैं।'

national anthems will no longer sung in sri lanka vs india odi series
भारतीय क्रिकेट टीम

वैसे लंबे समय से ये चला आ रहा है कि मैच की शुरुआत से पहले हिस्सा लेने वाली दोनों टीमों का नेशनल एंथम बजाया जाता है। ऐसा सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि अन्य खेलों में भी देखने को मिलता है। किसी भी खिलाड़ी के लिए नेशनल एंथम बजना बड़े गर्व और सम्मान की बात होती है क्योंकि वो किसी खेल में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहा होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
national anthems will no longer sung in sri lanka vs india odi series
टीम इंडिया - फोटो : Star TV

उल्लेखनीय है कि भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के नेशनल एंथम महान भारतीय कवि रबिन्द्रनाथ टैगोर ने लिखे हैं। उन्होंने श्रीलंका का एंथम बंगाली में लिखा था, जिसे बाद में श्रीलंका की स्थानीय भाषा सिंहला में अनुवादित किया गया। श्रीलंका टीम के मीडिया मैनेजर ने कहा, 'पहले वन-डे में नेशनल एंथम बजाया गया और अब 6 सितंबर को होने वाले टी20 मैच में इसे बजाया जाएगा। अन्य मुकाबले बिना नेशनल एंथम सेरेमनी के शुरू होंगे।'

विज्ञापन
national anthems will no longer sung in sri lanka vs india odi series
टीम इंडिया - फोटो : sportskeeda
भारतीय टीम के लिए श्रीलंका का दौरा अब तक शानदार रहा है। विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने पहले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम का 3-0 से क्लीन स्वीप किया। इसके बाद दांबुला में हुए पहले वन-डे में भारतीय टीम ने शिखर धवन (132*) और कप्तान विराट कोहली (82*) की दमदार पारियों की मदद से 9 विकेट से जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है और फैंस को उम्मीद है कि दूसरे वन-डे में भी टीम का विजयीक्रम जारी रहेगा। भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा वन-डे गुरुवार को पल्लेकली स्टेडियम में खेला जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed