{"_id":"5b70600e42c792423d3bd2d0","slug":"murali-vijay-registers-embarrising-record-against-england-in-lords-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुरली विजय दोनों पारियों में शून्य पर हुए आउट, उनके नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुरली विजय दोनों पारियों में शून्य पर हुए आउट, उनके नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
Mon, 13 Aug 2018 06:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Aug 2018 06:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मुरली विजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के ओपनर मुरली विजय लॉर्ड्स टेस्ट में एक भी रन नहीं बना सके। वह दोनों पारियों में बिना खाता खोले आउट हुए। विजय को पहली पारी में जेम्स एंडरसन ने क्लीन बोल्ड किया था। इसके बाद दूसरी पारी में भी जेम्स एंडरसन ने ही विजय को विकेटकीपर बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराया और लॉर्ड्स पर अपना 100वां शिकार किया।
2 of 5
मुरली विजय
- फोटो : BCCI
दोनों पारियों में बिना खाता खोले आउट होते ही मुरली विजय के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह उन चुनिंदा ओपनर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जो दोनों पारियों में शून्य पर आउट हुए। विजय एक टेस्ट की दोनों पारियों में शून्य पर आउट होने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
3 of 5
मुरली विजय
सबसे पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड पंकज रॉय के नाम दर्ज हुआ था। 1952 में वह एक टेस्ट की दोनों पारियों में बिना खाता खोले आउट हो गए थे। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ 1975 में फारुख इंजीनियर इस शर्मनाक रिकॉर्ड का हिस्सा बने। 32 साल के बाद यानी 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ वसीम जाफर इस लिस्ट का हिस्सा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वीरेंद्र सहवाग
2011 में इंग्लैंड के खिलाफ वीरेंद्र सहवाग भी दोनों पारियों में बिना खाता खोले आउट हुए। फिर 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शिखर धवन इस लिस्ट में जुड़ने वाले पांचवें बल्लेबाज रहे। अब मुरली विजय इस शर्मनाक रिकॉर्ड की लिस्ट में शामिल होने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
भारत बनाम इंग्लैंड
बता दें कि लॉर्ड्स टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी केवल 107 रन पर ऑलआउट हुई। बारिश से बाधित इस मुकाबले में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 396/7 के स्कोर पर घोषित की। इस तरह मेजबान टीम ने टीम इंडिया पर 289 रन की विशाल बढ़त हासिल की। इसके जवाब में टीम इंडिया हार की कगार पर खड़ी है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।