फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैरानी : ये हैं वो पांच बड़ी विमान दुर्घटनाएं, जिनमें नहीं गई किसी पैसेंजर की जान

Mon, 13 Aug 2018 06:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Aug 2018 06:02 AM IST
विज्ञापन
Five big air crashes, But not a passenger's life
विमान हादसे : जब कॉकपिट और एटीसी का तालमेल टूटा तो सब बिखरर गया।

हवाई सफर को सबसे सुरक्षित सफर माना जाता है, लेकिन इसके इतिहास में कई दर्दनाक हादसे भी दर्ज हैं। 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय' यह कहावत कुछ विमान दुर्घटनाओं पर बिल्कुल सटीक साबित हुई है। आप भी जानिए दुनिया की सबसे बड़ी हवाई दुर्घटनाओं के बारे में जिनमें सभी यात्री सुरक्षित बच गए। 


 

उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी एयरोमेक्सिको फ्लाइट 2431, यात्री बोले- भगवान खुद आए बचाने

Five big air crashes, But not a passenger's life
मैक्सिको के दूरंगो शहर में एयरोमेक्सिको फ्लाइट 2431 दुर्घटनाग्रस्त हुई।

मैक्सिको के दूरंगो शहर में एयरोमेक्सिको फ्लाइट 2431 हाल ही में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में चार चालक दल के सदस्यों समेत 101 लोग सवार थे, लेकिन संयोग से सभी की जान बच गई। यात्रियो ने हादसे के बाद कहा कि भगवान खुद आए बचाने।

जब अमेरिका की हडसन नदी पर तैरने लगा विमान

Five big air crashes, But not a passenger's life
यूएस एयरवेज का विमान मैनहटन के पश्चिमी इलाके में हडसन नदी के ऊपर हादसे का शिकार हो गया।

15 जनवरी 2009 को 146 मुसाफिरों और चालक दल के 5 सदस्यों को लेकर यूएस एयरवेज का विमान न्यूयार्क के लागार्डिया हवाई अड्डे से नार्थ कैरोलाइना जा रहा था, लेकिन मैनहटन के पश्चिमी इलाके में हडसन नदी के ऊपर हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा था कि यूएस एयरवेज के प्लेन के इंजन से दो चिड़िया टकरा गई थीं। विमान को उड़ा रहे कैप्टन सुली सुलेनबर्गर ने किसी तरह मैनहैटन के करीब हडसन नदी पर प्लेन को उतारा। उनके जज्बे को लोगों ने सलाम किया और बाद में इस हादसे पर एक फिल्म भी बनी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रांस के विमान ए340 का टोरंटो में लैंडिग के दौरान रनबे पर ही फैल गया था मलबा

Five big air crashes, But not a passenger's life
फ्रांस का विमान ए340 टोरंटो में लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ।

297 यात्रियों और 12 क्रू मेंबर्स को ले जा रहा एयर फ्रांस के विमान ए340 टोरंटो में लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। विमान के चार में से एक इंजन खराब होने के बाद रनवे पर मलबा फैल गया। सीटीवी ने एयर फ्रांस के हवाले से बताया कि विमान में सवार चालक दल ने इस स्थिति को बेहद सूझबूझ से संभाला। तेज बारिश की वजह से हुए इस हादसे में 12 लोगों को गंभीर चोटें आईं। क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को जल्द ही प्लेन से उतारा। 
 

विज्ञापन

टेक ऑफ के दौरान ही क्रैश हो गया बोइंग 737

Five big air crashes, But not a passenger's life
तेज हवाओं की वजह से रनवे पर क्रैश हुआ कॉन्टिनेंटल एयरलाइंस बोइंग 737।

कॉन्टिनेंटल एयरलाइंस बोइंग 737 अमेरिका के डेनवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 20 दिसंबर 2008 की सुबह उड़ान भर ही रहा था कि तेज हवाओं की वजह से रनवे पर क्रैश हो गया। गनीमत रही कि वक्त रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed