फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MUM vs MP: घरेलू क्रिकेट में मुंबई का वर्चस्व, रणजी और ईरानी कप के बाद जीता सैयद मुश्ताक ट्रॉफी का खिताब

Sun, 15 Dec 2024 09:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 15 Dec 2024 09:16 PM IST
सार

घरेलू क्रिकेट में मुंबई की बादशाहत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसने एक कैलेंडर वर्ष में तीन खिताब अपने नाम किए। मुंबई ने इस साल तीन खिताब अपने नाम किए। इनमें रणजी ट्रॉफी, ईरानी कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी शामिल है।

विज्ञापन
MUM vs MP Final: After Ranji and Irani Cup Mumbai won SMAT named three titles in a calendar year
मुंबई ने एक कैलेंडर वर्ष में जीते तीन खिताब - फोटो : x
मुंबई ने रविवार को मध्य प्रदेश को पांच विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम ने दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। इससे पहले टीम ने अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में 2022/23 में खिताब पर कब्जा जमाया था।
MUM vs MP Final: After Ranji and Irani Cup Mumbai won SMAT named three titles in a calendar year
मुंबई टीम - फोटो : twitter
एक कैलेंडर वर्ष में जीते तीन खिताब
घरेलू क्रिकेट में मुंबई की बादशाहत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसने एक कैलेंडर वर्ष में तीन खिताब अपने नाम किए। मुंबई ने इस साल तीन खिताब अपने नाम किए। इनमें रणजी ट्रॉफी, ईरानी कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी शामिल है। इस तरह मुंबई घरेलू क्रिकेट का नया बादशाह बन गया है। अब तक टीम ने 42 बार रणजी ट्रॉफी, 15 बार ईरानी ट्रॉफी, चार बार विजय हजारे ट्रॉफी और दो बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी अपने नाम की है।
MUM vs MP Final: After Ranji and Irani Cup Mumbai won SMAT named three titles in a calendar year
मुंबई बनाम विदर्भ - फोटो : x
रणजी ट्रॉफी 2024
रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मार्च में मुंबई और दो बार के चैंपियन विदर्भ के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए। जवाब में विदर्भ की पहली पारी 105 रन पर सिमट गई। अपनी दूसरी पारी में मुंबई ने 418 रन बनाए और उनकी कुल बढ़त 537 रन की हुई और विदर्भ के सामने 538 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में विदर्भ की टीम अपनी दूसरी पारी में 368 रन पर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ मुंबई ने 169 से मुकाबला जीत लिया। रणजी में मुंबई ने 42वां खिताब जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
MUM vs MP Final: After Ranji and Irani Cup Mumbai won SMAT named three titles in a calendar year
मुंबई ने जीता ईरानी कप का खिताब - फोटो : @ShreyasIyer15
ईरानी कप 2024
ईरानी कप का फाइनल मुकाबला मुंबई और शेष भारत के बीच अक्तूबर में खेला गया था। अजिंक्य रहाणे की टीम ने शेष भारत को पहली पारी में बढ़त के आधार पर हराया और 27 साल बाद ईरानी कप की ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। मुंबई ने आखिरी बार 1997-98 में यह खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद टीम को आठ बार फाइनल में पहुंचने का मौका मिला लेकिन कभी ट्रॉफी नहीं जीत सकी। तनुष कोटियान के नाबाद शतक की बदौलत मुंबई ने पांचवें दिन मैच ड्रॉ कराया था।

मुंबई ने अंतिम दिन छह विकेट पर 153 रन से आगे खेलना शुरू किया और दूसरी पारी आठ विकेट पर 329 रन बनाकर घोषित की। इस तरह मुंबई की कुल बढ़त 450 रन की हो गई। पहली पारी में 64 रन बनाने वाले कोटियान ने 20 रन से आगे खेलना शुरू किया और 150 गेंद में 114 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी पारी में 10 चौके और एक छक्का शामिल है। एक सत्र से भी कम समय में 451 रन के लक्ष्य का पीछा करना नामुमकिन था जिससे शेष भारत के कप्तान गायकवाड़ ने ड्रॉ के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी अजिंक्य रहाणे से हाथ मिलाया।
विज्ञापन
MUM vs MP Final: After Ranji and Irani Cup Mumbai won SMAT named three titles in a calendar year
मुंबई बनाम एमपी - फोटो : BCCI
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024
बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में  मुंबई ने टॉस जीतकर मध्य प्रदेश को बल्लेबाजी का न्योता दिया। रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की 48 रनों की जबरदस्त पारी की बदौलत 17.5 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed