अपने संन्यास के फैसले को टालकर फिलहाल क्रिकेट से दूर चल रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वापसी टीम इंडिया में अब मुश्किल लग रही है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया के चयनकर्ता ऋषभ पंत को मौका देना चाहते हैं। भारतीय टीम को घरेलू जमीन पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। अब चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है कि धोनी को इस सीरीज के लिए टीम लिया जाएगा या नहीं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन चार सिंतबर को हो सकता है।
2 of 5
India vs South Africa
- फोटो : social Media
15 सितंबर से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के मैदान पर खेला जाएगा और बाकी के दो मुकाबले मोहाली और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। संभावना है कि चयनकर्ता वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से टी-20 सीरीज जीतने वाली टीम को ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी बरकरार रखेंगे। टीम मैनेजमेंट का पूरा ध्यान इस बात पर केंद्रीत है कि अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले एक मजबूत टीम तैयार कर ली जाए।
3 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को 22 टी-20 मुकाबले खेलने हैं। खबरों की मानें तो चयनकर्ता सीमित ओवर के लिए खासकर टी-20 के लिए तीन विकेटकीपर्स तैयार करना चाहते हैं। हालांकि बीसीसीआई की चयन समिति अपनी योजनाओं के बारे में धोनी से बात करेगी जैसा उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे से पहले किया था, जब पूर्व कप्तान ने सूचित किया था कि वह टेरिटोरियल आर्मी में अपनी रेजिमेंट की सेवा देने के लिए ब्रेक लेंगे।
चयन समिति ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह टी-20 विश्व कप को देखते हुए ऋषभ पंत को ज्यादा मैके दिए जाएंगे। उनके बाद चयन समिति के लिए दूसरा विकल्प संजू सैमसन है, जिनकी बल्लेबाजी को पंत और भारत ए नियमित खिलाड़ी ईशान किशन के बराबर माना जाता है। जहां तक बल्लेबाजी का सवाल है, तो चयन समिति का मानना है कि, सैमसन शीर्ष स्तर के क्रिकेट के लिए तैयार हैं, लेकिन विकेटकीपिंग पर उन्हें अभी और काम करने की जरूरत है। अब धोनी दक्षीण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेलेंगे या नहीं इसका फैसला चयन समिति के उपर है।
5 of 5
ऋषभ पन्त/विराट
- फोटो : social media
रिषभ पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में कमाल की अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं ईशान किशन इंडिया ए के लिए अच्छा कर रहे हैं। वहीं बोर्ड के अधिकारी का ये भी कहना है कि हम एक ऐसे विकल्प की तलाश में हैं जो ऑस्ट्रेलिया के बड़े मैदानों पर लगातार बड़ा शॉट लगाने में सक्षम हो।