झाए रिचर्डसन (4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को सिडनी में खेले गए पहले वन-डे में 34 रन से मात दी। टीम इंडिया की इस हार के पीछे पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
धोनी की स्लो हाफ सेंचुरी देख भड़के फैंस, बोले- 'टेस्ट नहीं वन-डे से लेना चाहिए था संन्यास'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में धोनी ने 96 गेंदों पर 53.12 के स्ट्राइक रेट से 51 रन की धीमी गति की पारी खेली। इस पारी में धोनी ने सिर्फ तीन चौके लगाए और एक छक्का जड़ा। इस लेकर सोशल मीडिया पर पूर्व कप्तान को बहुत मजाक उड़ाया जा रहा है।
MS Dhoni retired from the wrong format in 2014 Is MS Dhoni trying for a Test comeback? Seriously, amazing hai yaar ke how blind fans still can’t see ke Dhoni is finished. It’s only going to get worse.
कुछ फैंस ने तो यहां तक कह दिया कि 2014 में धोनी को टेस्ट नहीं वनडे से संन्यास लेना चाहिए था। धोनी के स्लो इनिंग पर और भी कई लोगों ने तरह-तरह के तंज कसे।
Dhoni didn't get chance to play test series so he is contributing now by playing test in ODI. Legends never go off duty What Dhoni does to strike rate. pic.twitter.com/I5mjJ1o3WV It would've been better if MS Dhoni retired from limited Overs cricket instead Test Cricket. Dhoni is answering to those haters who were saying - Risabh pant is better test player than Dhoni.
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर मे पांच विकेट खोकर 288 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 254 रन बना सकी। टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा के शतक पर पानी फिरा।
इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा वन-डे 15 जनवरी को एडिलेड में खेला जाएगा। टीम इंडिया अगर अगला मैच गंवाती है तो ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना लेगी।