फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: सेना की वर्दी में धोनी पहुंचे आर्मी अस्पताल, आज पूरी हो रही है उनकी ट्रेनिंग

Thu, 15 Aug 2019 03:41 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 15 Aug 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni spends time with soldiers at Indian army hospital in Leh
एम एस धोनी - फोटो : social Media

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से ब्रेक लेकर इन दिनों सेना के साथ कश्मीर में ट्रेनिंग कर रहे हैं। धोनी की ट्रेनिंग आज यानि 15 अगस्त को पूरी हो रही है। 31 जुलाई को सेना की ट्रेनिंग के लिए कश्मीर पहुंचे धोनी फिलहाल लद्दाख में हैं और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वह तिरंगा फहराने वाले हैं। स्वतंत्रता दिवस के जश्न से पहले धोनी लेह के आर्मी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने जवानों के साथ काफी समय बिताया। एमएस धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

MS Dhoni spends time with soldiers at Indian army hospital in Leh
एम एस धोनी - फोटो : social Media

एमएस धोनी इस वीडियो में जवानों के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी जवानों से बात कर रहे हैं और उनको घेरकर खड़े जवान काफी खुश नजर आ रहे हैं। धोनी ने अपनी स्पेशल फोर्स की ड्रेस पहनी हुई है और उनके एक हाथ में चाय और दूसरे हाथ में सैंडविच है।

 

MS Dhoni spends time with soldiers at Indian army hospital in Leh
एम एस धोनी - फोटो : social Media

साल 2011 में टेरिटोरियल आर्मी में शामिल होने वाले एमएस धोनी ने पिछले दो हफ्ते सेना के जवानों के साथ बिताया। वो उनके साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आए, वह अपने जूते भी पॉलिश करते दिखे। धोनी जवानों के साथ रहे और उनके लिए किसी तरह का कोई स्पेशल इंतजाम नहीं किया गया था। उन्होंने इस दौरान पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी की जिम्मेदारी भी निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni spends time with soldiers at Indian army hospital in Leh
एम एस धोनी - फोटो : social Media

लेफ्टिनेंट कर्नल की ऑनरेरी रैंक हैं और वह पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा बटालियन के सदस्य हैं। 2015 में आगरा ट्रेनिंग कैंप में सेना के विमान से पांच पैराशूट जंप लगाकर धोनी क्वालिफाइड पैराट्रूपर भी बन गए थे। वह पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा बटालियन के सदस्य हैं। धोनी कई बार सेना की वर्दी में नजर आ चुके हैं। जब उन्हें पद्म सम्मान मिला था तब भी वे एक जवान के रूप में ही इसे लेने गए थे। धोनी जिस विक्टर फोर्स के साथ कश्मीर में तैनात हैं। वो यूनिट कश्मीर के सबसे ज्यादा आतंक प्रभावित जिलों जैसे शोपियां और अनंतनाग में काम करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed