{"_id":"5732cca84f1c1b2b05919d94","slug":"ms-dhoni-slams-double-ton-of-sixes-in-ipl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम की हार से पहले कप्तान धोनी लगा गए 'दोहरा शतक'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम की हार से पहले कप्तान धोनी लगा गए 'दोहरा शतक'
Wed, 11 May 2016 01:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 May 2016 01:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस की कप्तानी करना रास नहीं आया। टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली हार इस सत्र में उसकी आठवीं शिकस्त रही जिससे प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बेहद धूमिल हो गई है, लेकिन टीम की आठवीं हार के बीच उन्होंने 'दोहरा शतक' भी ठोंक दिया।
टीम की हार से पहले कप्तान धोनी लगा गए 'दोहरा शतक'
2 of 8
- फोटो : PTI
हैदराबाद से मिले 138 रनों के लक्ष्य के जवाब में पुणे शुरू से ही संघर्ष करता दिखा। कप्तान धोनी ने उसे अपनी दमदार पारी के जरिए संभालने की कोशिश भी की जिसमें वह कामयाब रहे। लेकिन 20 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्के के साथ 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके आउट (19.5वां ओवर) होते ही टीम की जीत की उम्मीद पूरी तरह से खत्म हो गई। हालांकि धोनी ने मैच में लगाए 2 छक्कों की मदद से एक अनोखा 'दोहरा शतक' ठोंक दिया।
टीम की हार से पहले कप्तान धोनी लगा गए 'दोहरा शतक'
3 of 8
- फोटो : PTI
धोनी टी-20 करियर में छक्कों का 'दोहरा शतक' भारत के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। टी-20 करियर में अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी के 20-20 ओवर के मैच आते हैं। फटाफट क्रिकेट में छक्कों का 'दोहरा शतक' अपने आप में बेहद खास है। जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट जगत के वो 5 सितारे कौन से हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम की हार से पहले कप्तान धोनी लगा गए 'दोहरा शतक'
4 of 8
- फोटो : PTI
आईपीएल में पुणे टीम के कप्तान धोनी ने टी-20 करियर में अब तक 201 छक्के लगाए हैं, जिसमें 135 छक्के (140 मैच, 126 पारी) तो आईपीएल से ही आए हैं। 237 मैचों की 214 पारियों में उन्होंने कुल 201 छक्के लगाए हैं। और वह छक्कों का 'दोहरा शतक' लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में पांचवें पायदान पर हैं।
विज्ञापन
टीम की हार से पहले कप्तान धोनी लगा गए 'दोहरा शतक'
5 of 8
युसूफ पठान
- फोटो : PTI
विस्फोटक बल्लेबाज और कोलकाता नाइटराइडर्स के मध्य क्रम की धार युसूफ पठान भी दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में हैं। उन्होंने 208 टी-20 मैचों की 186 पारियों में कुल 206 छक्के लगाए हैं। जहां तक आईपीएल में उनके छक्कों का सवाल है तो 129 मैचों की 117 पारियों में 134 छक्के लगे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।