फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL में मच रही विराट कोहली की 'धूम', इन कारनामों पर भी डालें नजर

Wed, 11 May 2016 01:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 May 2016 01:03 PM IST
विज्ञापन
virat kohli touch some milestone Again in IPL
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली के बल्ले की धूम आईपीएल के इस सत्र में जमकर मची हुई है। वह हर मैच से कुछ न कुछ रिकॉर्ड तो बनाते ही जा रहे हैं। पंजाब किंग्स इलेवन के खिलाफ सोमवार को खेले गए मैच में अंतिम गेंद पर मिली एक रन की जीत वाले मैच में भी कोहली ने कमाल कर दिखाया। पिछले कारनामों की बात करने के बजाए इस मैच के जरिए जो उन्होंने हासिल किया है उसके बारे में हम आपको बता रहे हैं।

IPL में मच रही कोहली की 'धूम', इन कारनामों पर भी डालें नजर

virat kohli touch some milestone Again in IPL
कोहली ने आईपीएल के 9 संस्करणों में चौथी बार 500 से ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान रचा है। 27 साल की इस 'रन मशीन' ने 2011 और 2013 के बाद पिछले साल भी 500 से ज्यादा रन बनाए थे। और अब इस बार भी उन्होंने इस आंकड़े को पार कर लिया है। कोहली आईपीएल में रिकॉर्ड 4 बार 500 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं।

IPL में मच रही कोहली की 'धूम', इन कारनामों पर भी डालें नजर

virat kohli touch some milestone Again in IPL
कप्तान विराट कोहली के खाते में 2 शतक और 4 अर्धशतक की बदौलत इस आईपीएल से अब तक 561 रन आ चुके हैं, साथ ही सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर (458) से काफी आगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL में मच रही कोहली की 'धूम', इन कारनामों पर भी डालें नजर

virat kohli touch some milestone Again in IPL
कोहली के बल्ले ने मैदान पर इस कदर धूम मचा रखी है कि किसी भी टीम का बल्लेबाज उन्हें रोक नहीं पा रहा है। टूर्नामेंट में चौकों की फिफ्टी लगाने वाले कोहली अकेले बल्लेबाज हैं। पंजाब के खिलाफ अपने अंतिम मैच में 2 चौके की मदद से 20 रन बनाए लेकिन इन्हीं 2 चौकों के साथ उन्होंने चौकों की फिफ्टी ही ठोंक दी। इस मामले में भी डेविड वार्नर 46 चौके और अजिंक्य रहाणे (45) के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
विज्ञापन

IPL में मच रही कोहली की 'धूम', इन कारनामों पर भी डालें नजर

virat kohli touch some milestone Again in IPL
क्रिस गेल का टीम से बाहर किया जाना आरसीबी की ओपनिंग जोड़ी के लिए अच्छा साबित हो रहा है। उनकी जगह लोकेश राहुल के साथ विराट कोहली पारी की शुरुआत करते हैं जो काफी सफल जोड़ी होती जा रही है। दोनों ने लगातार 2 मैचों में अर्धशतकीय साझेदारियां की है। जबकि इससे पहले लगातार 13 मैचों में ओपनिंग जोड़ी ने एक भी मैच में फिफ्टी की साझेदारी नहीं की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed