फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएस धोनी मैदान पर वापसी को तैयार, सचिन तेंदुलकर के साथ इस मैच में आएंगे नजर!

Tue, 14 Jan 2020 04:27 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 14 Jan 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni Sachin Tendulkar Approached To Play In Australian Legends Bushfire Relief Match
धोनी-सचिन - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप 2019 के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। संन्यास की अटकलों के बीच धोनी क्रिकेट के मैदान पर लौट सकते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अगले महीने आग पीड़ितों की मदद के लिए एक चैरिटी मैच आयोजित करने का फैसला किया है। रिपब्लिक की रिपोर्ट के अनुसार माना जा रहा है कि इस मैच में सचिन तेंदुलकर के साथ धोनी भी मैदान में उतर सकते हैं।

MS Dhoni Sachin Tendulkar Approached To Play In Australian Legends Bushfire Relief Match
sachin-dhoni

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया इस समय अपने इतिहास की सबसे भीषण आपदा से जूझ रहा है। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग ने भीषड़ तबाही मचाई है। दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर इस मैच में खेलेंगे। यह मैच आठ फरवरी को खेला जाएगा। इस मुकाबले में एक टीम की कप्तानी रिकी पोंटिंग करेंगे, जबकि दूसरी टीम की कमान शेन वॉर्न संभालेंगे। 

MS Dhoni Sachin Tendulkar Approached To Play In Australian Legends Bushfire Relief Match
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग - फोटो : Social media

इस मैच में ब्रेट ली, जस्टिन लैंगर, माइकल क्लार्क, एडम गिलक्रिस्ट, शेन वॉटसन और एलेक्स ब्लैकवेल जैसे दिग्गज खिलाड़ी खेलेंगे। इस मुकाबले से जो भी राशि जमा होगी, उसे आग पीड़ितों के लिए ऑस्ट्रेलिया रेड क्रॉस आपदा एवं सहायता फंड में दान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni Sachin Tendulkar Approached To Play In Australian Legends Bushfire Relief Match
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर के दिग्गजों के साथ सचिन और धोनी भी इस चैरिटी मैच में खेल सकते हैं। इससे पहले भी क्रिकेट खिलाड़ियों ने चैरिटी मैच खेला है। साल 2005 में सुनामी पीड़ितों की सहायता के लिए वर्ल्ड एकादश और एशिया एकादश के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर एक चैरिटी मैच खेला गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed