फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs New Zealand: Kiwi players to wear special jerseys in the ODI series; what is the reason?

भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज में विशेष जर्सी पहनकर खेलने उतरेंगे कीवी टीम के खिलाड़ी, क्या है कारण?

Sun, 11 Oct 2026 10:16 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 11 Oct 2026 10:16 AM IST
सार

भारतीय टीम तीनों प्रारूप की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरान वनडे सीरीज में कीवी टीम विशेष जर्सी पहनकर खेलने उतरेगी। आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण।

विज्ञापन
India vs New Zealand: Kiwi players to wear special jerseys in the ODI series; what is the reason?
न्यूजीलैंड के खिलाड़ी - फोटो : IANS

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के दौरान दोनों देशों के बीच 100 साल के खेल रिश्तों के मौके पर एक विशेष लिमिटेड-एडिशन प्लेइंग शर्ट पहनेंगे। ब्लैककैप्स कोटाहितंगा वनडे शर्ट पहनेंगे, जो माओरी और भारतीय कलात्मक परंपराओं को एक साथ लाने वाले डिजाइन के जरिए दोनों देशों के बीच साझा इतिहास, सांस्कृतिक जुड़ाव और आपसी सम्मान का जश्न मनाती है।
विज्ञापन
Trending Videos

क्या है खासियत
कलाकार बेन थॉमसन (न्गाती रौकावा की ते टोंगा), शिव नारंदास (गुजरात) और जय पंचा (गुजरात) ने मिलकर इस डिजाइन पर काम किया, जिसमें दोनों संस्कृतियों के एलिमेंट्स को एक शर्ट में पिरोया गया है जो उनके आपस में जुड़े इतिहास को दिखाता है। थॉमसन ने हेहे लाइनों के बैकग्राउंड पर माओरी कोव्हाईव्हाई पैटर्न को शामिल किया। साथ ही उन लोगों को सम्मान देता है जिन्होंने दोनों देशों के बीच रिश्ते बनाने में मदद की। यह डिजाइन खिलाड़ियों, फैन्स और पर्दे के पीछे काम करने वालों के लिए इस रिश्ते की अहमियत को भी दिखाता है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ मार्केटिंग और कमर्शियल ऑफिसर ग्लेन क्रिचले ने कहा कि शर्ट ने अलग-अलग कल्चर को एक साथ लाने की खेल की काबिलियत को हाईलाइट किया। उन्होंने कहा, हम डिजाइन में पूरी तरह डूबे हुए हैं। कलाकारों ने एक खास माओरी डिजाइन और एक खास भारतीय डिजाइन के बीच एक सुंदर बैलेंस बनाया है जो हमारे देशों के बीच के रिश्ते को दिखाता है। खेल न्यूजीलैंड और भारत के बीच एकता को दिखाता है और हमें उम्मीद है कि यह शर्ट आने वाले वर्षों में न्यूजीलैंड और भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए बेहद खास होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों प्रारूप की सीरीज खेलेगा भारत 
भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्तूबर से शुरू होने वाला है। भारतीय टीम इस दौरे पर टी20, वनडे और टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। वहीं, भारत ने भी टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed