{"_id":"576243644f1c1bae4711b9c3","slug":"ms-dhoni-s-reply-on-future-plan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खाली समय में क्या करेंगे धोनी, जवाब सुनेंगे तो हंस पड़ेंगे आप?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खाली समय में क्या करेंगे धोनी, जवाब सुनेंगे तो हंस पड़ेंगे आप?
Thu, 16 Jun 2016 11:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिम्बाब्वे दौरे के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय के लिए टीम इंडिया के साथ नहीं होंगे क्योंकि भारत को अब कई महीनों तक सिर्फ टेस्ट सीरीज ही खेलनी है। ऐसे में धोनी अब क्या करेंगे।
खाली समय में क्या करेंगे धोनी, जवाब सुनेंगे तो हंस पड़ेंगे आप?
2 of 6
- फोटो : getty images
हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खत्म होने के बाद सीमित ओवरों के भारतीय कप्तान धोनी से पूछा गया कि खाली समय में वह क्या करेंगे तो उन्होंने इसका बेहद सधे अंदाज में जवाब दिया। जवाब भी ऐसा कि आप पढ़कर आश्चर्य में पड़ जाएंगे और मुस्करा भी उठेंगे।
खाली समय में क्या करेंगे धोनी, जवाब सुनेंगे तो हंस पड़ेंगे आप?
3 of 6
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : Twitter
सभी जानते हैं कि धोनी मजाकिया किस्म के आदमी हैं और कई बार मजाक से भी लोगों को चुप करा देते हैं। बुधवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद उनसे पूछा गया कि टी-20 सीरीज के बाद उन्हें लंबा ब्रेक मिलेगा। धोनी अब अक्तूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे।
उन्होंने कहा, "टी-20 सीरीज के बाद वह लंबे समय बाद क्रिकेट से कुछ आराम लूंगा। मुझे नहीं लगता कि मेरी बेटी (15 माह की जीवा) मुझे अच्छी तरह पहचानती है। मैं अपनी बेटी को महसूस कराऊंगा कि मैं उसका पिता हूं और परिवार के साथ कुछ समय बिताऊंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
खाली समय में क्या करेंगे धोनी, जवाब सुनेंगे तो हंस पड़ेंगे आप?
4 of 6
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ANI
महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कहा जा रहा था कि उन्होंने जिम्बाब्वे का दौरा इसलिए किया क्योंकि भारतीय टीम को अगले कई महीनों तक सीमित ओवरों के मैच नहीं खेलने थे। टेस्ट से संन्यास लेने के बाद वह वनडे और टी-20 सीरीज ही खेलते हैं और लंबे समय तक इसमें कोई मैच नहीं होने की सूरत में उन्हें घर पर खाली बैठना होता। इससे पहले धोनी कप्तान बनने के बाद से कभी भी जिम्बाब्वे के दौरे पर नहीं गए थे। इस बार गए तो उन्होंने विदेशी धरती पर अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को पहली बार क्लीन स्वीप करा दिया।
विज्ञापन
खाली समय में क्या करेंगे धोनी, जवाब सुनेंगे तो हंस पड़ेंगे आप?
5 of 6
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : PTI
इस सीरीज में उन्हें भले ही बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला हो, लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वनडे मैचों में 350 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजने वाले दुनिया के चौथे विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे मैच में पारी के 33वें ओवर में मध्यम गति के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर एल्टन चिगुम्बुरा का कैच लपकर हासिल की। धोनी अब तक 278 वनडे में 260 कैच लपके जिनमें 89 स्टंपिंग भी शामिल है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।