{"_id":"5cbd89f5bdec2213f52b9b17","slug":"ms-dhoni-reveals-chennai-super-kings-lose-point-in-ipl-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार के बाद भड़के धोनी, बोले- 'इस कमजोरी पर नहीं दिया ध्यान तो चौथी बार चैंपियन नहीं बनेगी चेन्नई'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार के बाद भड़के धोनी, बोले- 'इस कमजोरी पर नहीं दिया ध्यान तो चौथी बार चैंपियन नहीं बनेगी चेन्नई'
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 22 Apr 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने शीर्षक्रम के बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन करके आईपीएल के आगामी मैचों में फिनिशर की भूमिका निभाने का आग्रह किया है।
2 of 5
ms dhoni
धोनी के 48 गेंद में 84 रन के बावजूद आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक रन से हराकर प्लेआफ की उम्मीदें बरकरार रखी। चेन्नई के शीर्षक्रम के बल्लेबाज अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे। शेन वाटसन ने 147, विश्व कप टीम से बाहर अंबाती रायुडू ने 192 और सुरेश रैना ने 207 रन ही बनाए हैं।
3 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में सारा दबाव धोनी पर आ जाता है जो 314 रन बना चुके हैं। धोनी ने मैच के बाद कहा, 'यह अच्छा मैच था। हमने उन्हें कम स्कोर पर रोका लेकिन हमें भी शीर्षक्रम पर अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ms dhoni
उन्होंने कहा, 'एक बार विरोधी आक्रमण को पहचानने पर आपको रणनीति पर अमल करना जरूरी है। हमने कई विकेट गंवाए जिससे दबाव बना और मध्यक्रम खुलकर नहीं खेल सका।'
विज्ञापन
5 of 5
इमरान ताहिर के साथ एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'शीर्षक्रम को संभलकर खेलना चाहिये था। बड़े शाट खेलने के प्रयास में विकेट गंवाये और दूसरों पर दबाव बन गया। मेरा मानना है कि शीर्ष तीन खिलाड़ी फिनिशर हो सकते हैं और उन्हें यह जिम्मेदारी निभानी भी चाहिए।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।