फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'एमएस धोनी बड़े मैच के खिलाड़ी हैं, 2019 विश्व कप में उनका खेलना बहुत जरूरी'

Sun, 02 Dec 2018 01:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Dec 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni gets supports from chennai super kings coach stephen fleming
ms dhoni

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में धोनी की गैरमौजूदगी के बाद उनके भविष्य पर गंभीर बहस होने लगी है। हालांकि, आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के कोच रह चुके स्टीफन फ्लेमिंग ने पूर्व भारतीय कप्तान का समर्थन किया है। फ्लेमिंग ने कहा कि धोनी की ताकत को नापा नहीं जा सकता और वह बड़े मैच के खिलाड़ी हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि धोनी का 2019 विश्व कप में खेलना बहुत जरूरी है।

ms dhoni gets supports from chennai super kings coach stephen fleming
stephen fleming-dhoni

गल्फ न्यूज से बातचीत में फ्लेमिंग ने कहा, मेरे ख्याल से धोनी को शामिल करने पर टीम इंडिया के पास कई विकल्प खुल जाते हैं क्योंकि उनकी ताकत नापी नहीं जा सकती। पिछले साल आईपीएल में उन्हें बल्लेबाजी करते देखने पर दिखा कि वह पहले के जैसे अच्छा टाइमिंग कर रहे हैं। उन्हें विश्वास के साथ खेलने की जरूरत है। वह बड़े मैच के खिलाड़ी हैं। निश्चित ही अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

ms dhoni gets supports from chennai super kings coach stephen fleming
ms dhoni

एमएस धोनी का पिछले कुछ समय में बल्ले से प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा, जिसके बाद से उनके संन्यास लेने की खबरें जोरों पर हैं। टीम इंडिया में उनकी जगह पर भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वन-डे क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार चला आ रहा है, लेकिन उसकी सबसे बड़ी चिंता मिडिल ऑर्डर बनी हुई है। धोनी भी यहां संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni gets supports from chennai super kings coach stephen fleming
virat kohli ms dhoni

इस साल 10 पारियों में धोनी ने 67.36 के स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए हैं। वैसे, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान को विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री और चयनकर्ताओं का समर्थन प्राप्त हैं। पहले ही यह साफ किया जा चुका है कि धोनी 2019 विश्व कप के लिए पहली पसंद हैं।

विज्ञापन
ms dhoni gets supports from chennai super kings coach stephen fleming
ms dhoni

एमएस धोनी अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज से क्रिकेट एक्शन में लौटेंगे। इस बीच धोनी ने हाल ही में टेनिस में हाथ आजमाया। वह अभी अपने खाली समय का उपयोग कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद होगी कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धोनी शानदार प्रदर्शन करके अपनी लय में लौटे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed