{"_id":"5d5930578ebc3e89f3383144","slug":"ms-dhoni-ends-stint-with-territorial-army","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में 15 दिन सेना को अपनी सेवा देकर वापस लौटे धोनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कश्मीर में 15 दिन सेना को अपनी सेवा देकर वापस लौटे धोनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 18 Aug 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
एस एस धोनी
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ कश्मीर में 15 दिन बिताकर वापस लौट आए हैं। टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि पा चुके धोनी ने 15 अगस्त को अपनी ड्यूटी समाप्त की।
2 of 4
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
वह फिलहाल अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ नई दिल्ली में मौजूद हैं। धोनी ने विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद क्रिकेट से आराम लेकर दो सप्ताह के लिए 106 टीए पैरा बटालियन को अपनी सेवा दी।
3 of 4
बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2011 में टेरिटोरियल आर्मी में शामिल होने वाले एमएस धोनी ने पिछले दो हफ्ते सेना के जवानों के साथ बिताया। धोनी जवानों के साथ रहे और उनके लिए किसी तरह का कोई स्पेशल इंतजाम नहीं किया गया था। उन्होंने इस दौरान पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी की जिम्मेदारी भी निभाई। 73वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लद्दाख में दिखे और वहां के बच्चों के साथ क्रिकेट खेली। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
2015 में आगरा ट्रेनिंग कैंप में सेना के विमान से पांच पैराशूट जंप लगाकर धोनी क्वालिफाइड पैराट्रूपर भी बन गए थे। वह पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा बटालियन के सदस्य हैं। धोनी कई बार सेना की वर्दी में नजर आ चुके हैं। धोनी जिस विक्टर फोर्स के साथ कश्मीर में तैनात थे। वो यूनिट कश्मीर के सबसे ज्यादा आतंक प्रभावित जिलों जैसे शोपियां और अनंतनाग में काम करती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।