फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट के लिए बेहद खास है आज की तारीख, 11 साल पहले इसी दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किया था डेब्यू

Sun, 18 Aug 2019 04:44 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 18 Aug 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
This day is very special for virat kohli debut for team india on 18 august 2008
विराट कोहली - फोटो : social media

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक माने जाते हैं। 'रनमशीन' नाम से मशहूर विराट कोहली के लिए 18 अगस्त का दिन बेहद खास होता है। दरअसल, आज ही के दिन 11 साल पहले (18 अगस्त 2008) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।


 

This day is very special for virat kohli debut for team india on 18 august 2008
विराट कोहली - फोटो : social media

विराट ने श्रीलंका के खिलाफ दांबुला के मैदान पर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था और पहली बार वह टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनकर उतरे थे। विराट ने अपने पहले मैच में गौतम गंभीर के साथ सलामी बल्लेबाज की भूमिका अदा की थी।

This day is very special for virat kohli debut for team india on 18 august 2008
विराट कोहली - फोटो : file photo

हालांकि, रनों का अंबार लगाने वाला यह खिलाड़ी अपने डेब्यू मैच में केवल 12 रन बनाकर ही आउट हो गया था। उन्हें नुवान कुलासेकरा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया था। भारत की पूरी टीम इस मैच में 146 रन पर ऑल आउट हो गई। मेजबान श्रीलंका ने यह मैच 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
This day is very special for virat kohli debut for team india on 18 august 2008
विराट कोहली - फोटो : social Media

क्रिकेट की दुनिया में विराट कोहली का कद बहुत बड़ा है। मौजूदा वक्त में विराट कोहली वनडे और टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हैं। उनके नाम एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड दर्ज है।

विज्ञापन
This day is very special for virat kohli debut for team india on 18 august 2008
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

वनडे में विराट के नाम फिलहाल 43 शतक हैं। सर्वधिक शतक लगाने के मामले में विराट, सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे क्रिकेटर हैं। विराट ने 239 वन-डे में 43 शतक और 54 अर्धशतकों के साथ 12359 रन बनाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed