{"_id":"5ace02cd4f1c1b4c3e8b4824","slug":"ms-dhoni-does-not-express-his-emotions-in-dugout-reason-revealed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चाहे जीत मिले या हार, एमएस धोनी हमेशा मैदान में क्यों रहते हैं 'कूल', खुद किया खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चाहे जीत मिले या हार, एमएस धोनी हमेशा मैदान में क्यों रहते हैं 'कूल', खुद किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने कहा कि दो साल के बाद चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेलकर मंगलवार को केकेआर को हराकर काफी खुशी हुई। उन्होंने कहा, 'दो साल के बाद वापसी करके जीत दर्ज करने से बहुत खुशी हुई। दर्शक पहली और दूसरी पार का खेल देखने के लिए हकदार थे। सभी की अपनी भावनाओं का स्तर था, लेकिन डगआउट में हमने अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों पर भरोसा जताया।'
2 of 5
ms dhoni
धोनी ने आगे कहा, 'सकारात्मक ऊर्जा से मदद मिली। मेरी भी सांसे फूल गई थी, और इसलिए हमारे पास ड्रेसिंग रूम है। हम अपनी भावनाएं ड्रेसिंग रूम में व्यक्त करते हैं डगआउट में नहीं।' उन्होंने कहा, 'अगर आप मैदान पर अपनी भावनाएं ज्यादा व्यक्त करो तो कमेंटेटर उस बारे में काफी बातचीत करते हैं।'
3 of 5
सैम बिलिंग्स
- फोटो : il
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ने कहा कि दोनों टीमों के गेंदबाजों का दिन नहीं था, लेकिन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ। मैच के बारे में बात करते हुए माही ने कहा। 'सैम ने जिस तरह बल्लेबाजी की, वह शानदार रही। हमने भी रन बनाने की कोशिश की जबकि कोलकाता ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। दोनों ही टीमों के गेंदबाजों का दिन अच्छा नहीं था, लेकिन मुझे भरोसा है कि दर्शकों को खूब मजा आया होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिनेश कार्तिक
- फोटो : ipl
केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा कि 202 रन के लक्ष्य की रक्षा नहीं करना निराशाजनक रहा, लेकिन उन्होंने 88 रन की तूफानी पारी खेलने वाले आंद्रे रसेल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'सीएसके को दर्शकों का भरपूर समर्थन प्राप्त था और इसकी हमें पूरी उम्मीद थी। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। हम निराश हैं कि 202 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सके, लेकिन आंद्रे रसेल की तारीफ करेंगे कि उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की।
विज्ञापन
5 of 5
रविंद्र जडेजा
- फोटो : il
बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स ने चेपॉक स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स ने एक गेंद शेष रहते 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रविंद्र जडेजा ने मैच विजयी छक्का जमाया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।