फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी के बचपन के कोच का खुलासा, बताया- कब लेंगे माही संन्यास

Sun, 20 Oct 2019 11:15 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 20 Oct 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni childhood coach Keshav Banerjee has his say on former India skipper retirement
एम एस धोनी - फोटो : social Media

2019 के विश्व कप के बाद से ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अटकले लगाई जा रही हैं। सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से ही धोनी क्रिकेट से दूर हैं और अपने रिटायरमेंट के फैसले पर चुप्पी साध रखे हैं। इसी बीच एमएस धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी ने उनके क्रिकेटिंग भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मालूम हो कि यह पहली बार हुआ है कि धोनी ने बैक-टू-बैक दो सीरीज नहीं खेली है।

MS Dhoni childhood coach Keshav Banerjee has his say on former India skipper retirement
एम एस धोनी-केशव बनर्जी - फोटो : social Media

धोनी के स्कूल दिनों के कोच रहे केशव बनर्जी ने बड़ा खुलासा करते हुए संकेत दिया है कि धोनी अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे और उसके बाद ही अपनी क्रिकेट को लेकर कोई फैसला लेंगे।  बनर्जी को विश्वास है कि भारतीय कप्तान मैदान पर वापसी करेंगे, लेकिन अभी उन्हें आराम की जरूरत है

MS Dhoni childhood coach Keshav Banerjee has his say on former India skipper retirement
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

धोनी के विकल्प के तौर पर ऋषभ पंत को टीम प्रबंधन ने आजमाया है, लेकिन वह कुछ खास प्रभावित करने में सफल नहीं रहे हैं। एमएस के कोच ने टीम प्रबंधन को सलाह देते हुए कहा कि धोनी की वापसी से ज्यादा अहम है कि नए खिलाड़ियों को मौका दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni childhood coach Keshav Banerjee has his say on former India skipper retirement
सौरव गांगुली और एमएस धोनी

उन्होंने कहा कि धोनी की योजना टी0-20 वर्ल्ड कप खेलने की है। बीसीसीआई की कमान संभालने जा रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी कुछ दिन पहले कहा था कि वह धोनी को भविष्य को लेकर टीम प्रबंधन से चर्चा करेंगे। गांगुली ने 23 अक्टूबर से बीसीसीआई के नए बॉस के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed