फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रांची की गलियों में फिर गूंजेगा 'माही मार रहा है'...बड़ा कमाल करने से 33 रन दूर धोनी

Fri, 08 Mar 2019 08:08 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 08 Mar 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni can make big record at Ranchi, Just 33 runs away to join Special club of Sachin, Sehwag
MS DHONI

भले ही नागपुर में हुए दूसरे वन-डे में महेंद्र सिंह धोनी पहली ही गेंद पर बगैर खाता खोले आउट हो गए। मगर अपने घरेलू दर्शकों के बीच 'रांची का यह राजकुमार' एक बड़ा कमाल करने की दहलीज पर खड़ा है, क्योंकि 33 रन बनाते ही माही अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज करा लेंगे।

MS Dhoni can make big record at Ranchi, Just 33 runs away to join Special club of Sachin, Sehwag

दरअसल, धोनी क्रिकेट के सभी प्रारूपों में कुल मिलाकर 17,000 रन पूरे करने से केवल 33 रन दूर हैं। जैसे ही धोनी 33 रन पूरे कर लेंगे, तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17,000 रन पूरे करने वाले छठें भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

MS Dhoni can make big record at Ranchi, Just 33 runs away to join Special club of Sachin, Sehwag

धोनी से पहले यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग हासिल कर चुके हैं। 14 साल के करियर में धोनी ने टेस्ट में 4,876, वन-डे में 10,474 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 1,617 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni can make big record at Ranchi, Just 33 runs away to join Special club of Sachin, Sehwag

नागपुर में खेले गए दूसरे वन-डे में धोनी शून्य पर आउट हो गए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका बल्ला जमकर बोलता है। धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1600 से ज्यादा वन-डे रन बना चुके हैं, जिसमें 13 अर्धशतक भी शामिल हैं। फिलहाल, माही कंगारुओं के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। पहले पायदान पर तेंदुलकर फिर विराट का नाम है।

विज्ञापन
MS Dhoni can make big record at Ranchi, Just 33 runs away to join Special club of Sachin, Sehwag

बता दें कि रांची में शुक्रवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वन-डे मैच खेला जाएगा। रांची में धोनी का 'हेलीकॉप्टर' अबतक उड़ान नहीं भर पाया है। चेन्नई के 'थाला' रांची के अपने घरेलू दर्शकों के बीच अपना रिकॉर्ड भी सुधारना चाहेंगे।
 

फॉर्मेट मैच पारी रन
वन-डे 3 2 21
टी-20 2 1 09
आईपीएल 5 5 138

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed