क्रिकेट का सबसे सम्मानित फॉरमेट है टेस्ट और जब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी खिलाड़ी को टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिलता उसे पूर्ण क्रिकेटर नहीं समझा जाता। ये अलग बात है कि आज के दौर में फटाफट यानी टी-20 इस कदर लोकप्रिय हो गया है कि युवा पीढ़ी इसी को असली क्रिकेट मानने लगी है क्योंकि इसमें पैसा है। लेकिन आज भी टेस्ट की अहमियत बनी हुई है और हर बड़े क्रिकेटर का सफेद टी-शर्ट में खेलने का सपना होता है।
नहीं टूटा रोहित शर्मा का यह रिकॉर्ड, इस लिस्ट में आया नया क्रिकेटर
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार वनडे और टी-20 क्रिकेट खेलने के बाद भी कई क्रिकेटर्स टेस्ट में खेलने का चांस हासिल नहीं कर पाते हैं। टेस्ट के लिए सबसे लंबा इंतजार करने वालों में टीम इंडिया के बल्लेबाज रोहित शर्मा और सुरेश रैना के नाम शीर्ष पर हैं। अब टेस्ट खेलने के लिए सबसे लंबा इंतजार खत्म करने वालों की लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया है और वह है जिम्बाब्वे के चामू चिभाभा का। हालांकि यह अनचाहा रिकॉर्ड अभी भी रोहित के ही नाम दर्ज है।
नहीं टूटा रोहित शर्मा का यह रिकॉर्ड, इस लिस्ट में आया नया क्रिकेटर
जानते हैं क्रिकेट वर्ल्ड के उन 5 बड़े क्रिकेटर्स को जो अपने खेल के महान खिलाड़ी तो रहे लेकिन टेस्ट में उतरने के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के साथ-साथ कई सालों तक इंतजार करना पड़ा।
नहीं टूटा रोहित शर्मा का यह रिकॉर्ड, इस लिस्ट में आया नया क्रिकेटर
4 of 9
Adam Gilchrist
- फोटो : Getty
टेस्ट के लिए लंबा इंतजार करने वालों में शीर्ष 5 में पांचवें पायदान पर हैं ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट। गिलक्रिस्ट ने पहला टेस्ट खेलने के लिए 76 वनडे मैच खेल डाले थे। बाद में वह बेहद कामयाब क्रिकेटर बने।
नहीं टूटा रोहित शर्मा का यह रिकॉर्ड, इस लिस्ट में आया नया क्रिकेटर
चौथे नंबर पर हैं ऑस्ट्रेलिया के ही एंड्रयू सायमंड्स। ऑलराउंडर सायमंड्स को टेस्ट में पदार्पण करने से पहले 94 वनडे मैच खेलने पड़े।