फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: पाकिस्तानी मॉडल अलिश्बा ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे बनी मोहम्मद शमी की दोस्त

Mon, 19 Mar 2018 12:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Mar 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
mohammed shami is my idol and we became friends says pakistani model alishba
अलिश्बा

पाकिस्तान की मॉडल अलिश्बा ने आखिरकार टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। अलिश्बा ने बताया कि कैसे उनकी टीम इंडिया के तेज गेंदबाज से दोस्ती हुई।

mohammed shami is my idol and we became friends says pakistani model alishba
मोहम्मद शमी

मॉडल के मुताबिक 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान के हाथों शिकस्त झेलने के बाद उन्होंने मोहम्मद शमी को मैसेज किया था। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को पाकिस्तान के हाथों 180 रन की करारी मात झेलनी पड़ी थी। हार के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी जब ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे थे, तब एक पाकिस्तानी फैन ने शमी को चिल्लाकर कहा, 'बाप कौन है।'

mohammed shami is my idol and we became friends says pakistani model alishba
एमएस धोनी और मोहम्मद शमी

28 वर्षीय तेज गेंदबाज इस बात से खुश नहीं हुए और वह उस फैन से भिड़ गए। एमएस धोनी ने शमी को संभाला और ड्रेसिंग रूम ले गए। यह घटना कैमरे में भी कैद हुई और फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद से शमी के बारे में बहुत बातें होने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mohammed shami is my idol and we became friends says pakistani model alishba
मोहम्मद शमी

अलिश्बा तब से तेज गेंदबाज के बारे में जानने के लिए बेकरार थी। यही वह समय था जब अलिश्बा ने शमी को उनके पेज पर मैसेज करने का फैसला किया। शमी ने अलिश्बा के मैसेज का जवाब दिया और इसके बाद से दोनों दोस्त बन गए।

विज्ञापन
mohammed shami is my idol and we became friends says pakistani model alishba
mohammed shami

अलिश्बा ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा, 'मैं उनकी फॉलोअर्स में से एक हूं। इस तरह मैं उनकी दोस्त बनी। उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और मैं भी उनमें से एक हूं। मैंने उन्हें कई मैसेज किए हैं। मुझे इंसान के रूप में शमी बहुत पसंद हैं। किसी भी फैन के समान मैं भी अपने आदर्श से मिलने का सपना देखती थी।'



Video Courtesy: ABP Ananda

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed