फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिनेश कार्तिक ने खोला जीत का राज, बताया कैसे मार पाए आखिरी गेंद पर छक्का

Mon, 19 Mar 2018 12:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Mar 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
dinesh karthik says he is practising alot these shots as india beat bangladesh
दिनेश कार्तिक

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने रविवार को निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर टीम इंडिया को बांग्लादेश पर 4 विकेट की रोमांचक जीत दिलाई। मैच के बाद कार्तिक ने कहा कि वह इस तरह के शॉट्स की प्रैक्टिस करते आ रहे हैं।

dinesh karthik says he is practising alot these shots as india beat bangladesh
दिनेश कार्तिक

19वें ओवर में जब कार्तिक बल्लेबाजी करने उतरी तब टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट पर 133 रन था। कार्तिक ने आते ही बेहतरीन शॉट्स खेले और पहली तीन गेंदों में दो छक्को और एक चौके के साथ अंतर को बेहद कम कर दिया। 

dinesh karthik says he is practising alot these shots as india beat bangladesh
दिनेश कार्तिक

इस बेहद नाटकीय मैच का अंत कार्तिक ने छक्का जमाकर किया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सौम्य सरकार की गेंद पर कवर्स की दिशा में हवाई फायर करके टीम इंडिया की जीत पर मुहर लगाई। कार्तिक ने कहा, 'मैं इन तरह के शॉट्स की प्रैक्टिस कर रहा हूं। मजबूत बेस रखकर वहीं से शॉट खेल देता हूं। मैं आज जहां हूं उससे खुश हूं और सपोर्ट स्टाफ का शुक्रियाअदा करना चाहता हूं, जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में मेरा काफी समर्थन किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
dinesh karthik says he is practising alot these shots as india beat bangladesh
रोहित शर्मा - फोटो : file

बता दें कि 167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को कप्तान रोहित शर्मा (56) ने उम्दा स्थिति में पहुंचाया। मगर वह मैच को खत्म नहीं कर सके। मनीष पांडे (28) ने सूझबूझ भरी पारी खेली, लेकिन जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरुरत थी, तब वह पवेलियन लौट गए। 

विज्ञापन
dinesh karthik says he is practising alot these shots as india beat bangladesh
दिनेश कार्तिक

यहां से कार्तिक ने मोर्चा संभाला और टीम इंडिया को जीत दिलाकर ही लौटे। अपनी पारी के बारे में बात करते हुए कार्तिक ने कहा, 'बहुत खुश हूं। अगर यह टूर्नामेंट नहीं जीतते तो युवा खिलाड़ियों के साथ न्याय नहीं होता क्योंकि पूरी सीरीज में सभी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed