फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी पत्नी को धोखा देने वाला इंसान टीम इंडिया के साथ क्या वफादारी निभाएगा: हसीन जहां

Fri, 09 Mar 2018 12:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Mar 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
Mohammad Shami's wife hasin jahan accused of match fixing on her husband
mohammed shami

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने पति पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया है। हसीन जहां ने उन पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि शमी ने आलिश्बा नाम की एक पाकिस्तानी लड़की से रुपये लिए थे। यह रुपये इंग्लैंड से भेजे गए थे।

Mohammad Shami's wife hasin jahan accused of match fixing on her husband
mohammed shami and hasin jahan

उन्होंने बताया कि शमी ने वो पैसे उस लड़की से एक होटल में लिए थे। अपने पति पर पराई औरतों से नाजायज संबंध रखने का आरोप लगाने वाली हसीन जहां का कहना है कि अगर शमी अपनी बीवी के साथ धोखा कर सकता है, तो वह टीम इंडिया को भी धोखा दे सकता है।

Mohammad Shami's wife hasin jahan accused of match fixing on her husband
Mohammed Shami

हसीन जहां का यह बयान सामने आने के बाद मोहम्मद शमी ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। पत्नी के आरोपों का जवाब देते हुए मोहम्मद शमी ने कहा, 'मैच फिक्सिंग के आरोप से पहले मैं मरना पसंद करुंगा। देश के लिए ईमानदारी और निष्ठा से खेलता हूं। पत्नी के लगाए आरोप निराधार हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohammad Shami's wife hasin jahan accused of match fixing on her husband
Mohammed Shami

शमी ने बताया कि दोनों परिवारों में बातचीत चल रही है। जल्द ही पारिवारिक विवाद सुलझा लिया जाएगा। लगातार पत्नी हसीन जहां के आरोपों को झेल रहे शमी दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी अपने पैतृक गांव सहसपुर में मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि वह देश के लिए खेलते हैं।

विज्ञापन
Mohammad Shami's wife hasin jahan accused of match fixing on her husband
कपिल देव

दोनों के इस आपसी कलह के बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने मोहम्मद शमी का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। बिना सबूत के शमी पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाना बेहद घिनौना और छोटा है। हालांकि कपिल देव ने बाद में कहा, 'अगर शमी ने सच में ऐसा किया है तो बहुत गलत है, लेकिन मेरा भरोसा है कि मैच फिक्सिंग में उसका कोई हाथ नहीं है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed