फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2021: रिजवान से लेकर रूट और ऋतुराज तक, इस साल इन खिलाड़ियों ने किया कमाल

Mon, 20 Dec 2021 01:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 20 Dec 2021 01:52 PM IST
सार

मोहम्मद रिजवान से लेकर जो रूट और एजाज पटेल जैसे खिलाड़ियों ने इस साल कमाल का प्रदर्शन किया। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ और वेंकटेश अय्यर जैसे युवा खिलाड़ियों ने भी अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। 

विज्ञापन
Mohammad rizwan to joe root and Ruturaj Gaikwad these player done well in 2021
ऋतुराज गायकवाड़, मोहम्मद रिजवान और जो रूट के लिए 2021 का साल बेहद शानदार रहा है - फोटो : सोशल मीडिया
2021 में कोरोना के चलते खेल जगत से जुड़ी कई गतिविधियां रुकी रहीं, लेकिन क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ियों ने मुश्किल समय में भी अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। बायो बबल में रहते हुए इन खिलाड़ियों ने खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रखा और अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया। मोहम्मद रिजवान और एजाज पटेल जैसे खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। 2022 में भी सभी को इन खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। यहां हम ऐसे ही 10 क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके लिए 2021 का साल बहुत ही खास रहा है। 

1. मोहम्मद रिजवान

Mohammad rizwan to joe root and Ruturaj Gaikwad these player done well in 2021
मोहम्मद रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के लिए 2021 बहुत बेहतरीन साल रहा है। इस साल उन्होंने टी-20 क्रिकेट में दो हजार से ज्यादा रन बनाए। वो क्रिकेट इतिहास के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह कारनामा किया। अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में भी रिजवान ने एक हजार से ज्यादा रन बनाए। वो पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह कीर्तिमान रचा है। इस साल उन्होंने अपनी टीम के कप्तान बाबर आजम के साथ मिलकर भी कई रिकॉर्ड बनाए और टी-20 वर्ल्डकप में अपनी टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।  

2. जो रूट

Mohammad rizwan to joe root and Ruturaj Gaikwad these player done well in 2021
जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट के लिए भी यह साल बहुत ही खास रहा है। रूट ने इस साल टेस्ट में 62.69 के औसत से 1630 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से छह शतक और तीन अर्धशतक भी निकले। उनका सर्वोच्च स्कोर 1630 रन रहा। इस साल रूट ने एशियाई पिचों में भी कमाल की बल्लेबाजी की और कई दोहरे शतक भी लगाए। हालांकि कप्तान के रूप में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीतने के अलावा कुछ खास नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3. एजाज पटेल

Mohammad rizwan to joe root and Ruturaj Gaikwad these player done well in 2021
एजाज पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल इस साल दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने, जिन्होंने टेस्ट मैच की एक पारी में सभी 10 विकेट लिए। उनसे पहले सिर्फ इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले ने ही यह कमाल किया था। एजाज ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में यह कारनामा किया। उन्होंने मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में सभी 10 विकेट लिए और उनका जन्म भी इसी शहर में हुआ था। मुंबई टेस्ट की एक पारी ने एजाज के लिए यह साल बेहद खास बना दिया।  
विज्ञापन

4. बाबर आजम 

Mohammad rizwan to joe root and Ruturaj Gaikwad these player done well in 2021
बाबर आजम। - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के लिए भी 2021 का साल बहुत ही बेहतरीन रहा है। उन्होंने इस साल अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 939 रन बनाए और रिजवान के साथ कई ऐतिहासिक साझेदारियां की। पाकिस्तान के लिए बाबर और रिजवान की जोड़ी सुपरहिट रही। इन दोनों टी-20 वर्ल्डकप में भी अपनी टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया। बाबर इस साल पहले पाकिस्तानी कप्तान बने, जिनकी अगुवाई में पाकिस्तान ने वर्ल्डकप में भारत को हराया। वहीं उन्होंने एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 मैच जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed