Coelacanth: 100 साल तक जिंदा रहती है ये रहस्यमय मछली, गर्भवती होने के 5 साल बाद देती है बच्चे को जन्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 50 साल की होने के बाद ही यह गर्भधारण कर सकती है और गर्भ धारण करने के पांच साल बाद बच्चे को जन्म देती है। फ्रांस के शोधकर्ताओं का कहना है कि इस मछली को 40 से 69 साल का समय परिपक्व होने में लग जाता है। इस मछली का अस्तित्व खतरे में है।
वैज्ञानिक सिर्फ उन मछलियों पर ही रिसर्च कर पाते हैं जो या तो पकड़ी जाती हैं और जिनका शिकार किया गया हो। शार्क और दूसरी मछलियों की तरह यह मछली भी धीरे-धीरे बूढ़ी होती जाती है। अभी तक coelacanth मछली की सिर्फ दो प्रजातियां पाई गई हैं।
अफ्रीका के पूर्वी तट के कोमोरोस द्वीप समूह पर एक मछली और दूसरी प्रजाति इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के पास पानी में रहती है। सबसे खास बात यह है कि यह मछली सतह से 2300 फीट नीचे गहराई में रहती है। कुछ समय पहले शार्क के शिकारियों ने विलुप्त हो गई इस मछली को जिंदा पकड़ा था। यह मछली हिंद महासागर में मेडागास्कर के तट पर पकड़ी गई थी। लगभग 42 करोड़ साल पुरानी मछली की यह प्रजाति है।
एक रिसर्च के मुताबिक, शार्क के शिकार के कारण Coelacanth मछलियों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। साल 1980 से ही शार्क मछलियों के शिकार में तेजी आई हुई है। शार्क को पकड़ने के लिए शिकारी जिलनेट का इस्तेमास करते हैं जिसकी वजह से गहरे समुद्र में भी शार्क फंस जाती है।