{"_id":"60657d018ebc3e592368ff32","slug":"mohammad-azharuddin-backs-wicket-keeper-rishabh-pant-as-future-india-captain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के नए कप्तान: अजहर ने दिया बड़ा बयान, कहा- ऋषभ पंत संभाल सकते हैं कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के नए कप्तान: अजहर ने दिया बड़ा बयान, कहा- ऋषभ पंत संभाल सकते हैं कमान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ऋषभ पंत और धोनी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को ऋषभ पंत में टीम इंडिया का भविष्य दिखता है। अजहर का तो यहां तक मानना है कि ऋषभ पंत भविष्य में टीम इंडिया की कप्तानी तक संभाल सकते हैं। बीते कुछ माह में खेल के तीनों फॉर्मेट में खुद को स्थापित कर चुके पंत को हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया गया है। वह चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर हो चुके श्रेयस अय्यर की जगह लेंगे।
2 of 4
मोहम्मद अजहरुद्दीन
अजहरुद्दीन ने ट्वीट किया, 'ऋषभ पंत का आक्रामक खेल आने वाले समय में भारत को एक मुकाम तक ले जाएगा। मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर चयनकर्ता नजदीकी भविष्य में उन्हें कप्तानी के बड़े प्रतिभागी के रूप में देखें।
Rishabh Pant has had such fabulous few months,establishing himself in all formats. It won’t come as a surprise if the selectors see him as a front-runner fr Indian captaincy in near future.His attacking cricket will stand India in good stead in times to come.@RishabhPant17@BCCI
23 वर्षीय ऋषभ पंत भले ही उत्तराखंड के रहने वाले हो, लेकिन क्रिकेट का ककहरा उन्होंने दिल्ली में ही सीखा। इसी राज्य से उन्होंने घरेलू क्रिकेट की शुरुआत की। अब फ्रैंचाइजी के लिए कप्तानी करने वाले आईपीएल इतिहास के पांचवें सबसे युवा कप्तान भी बन गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की सरजमीं पर 97 और नाबाद 89 रन की पारी खेलने वाले ऋषभ के बूते ही भारत टेस्ट सीरीज में 2-1 से कब्जा जमा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : twitter@BCCI
इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी उनके बल्ले ने रन उगलना जारी रखा। टीम के लिए उन्होंने कई मैच जिताऊ पारियां खेली। चयनकर्ताओँ ने उन पर भरोसा कामय रखा इस तरह उनकी टी-20 और वनडे टीम में वापसी हुई। पंत ने यहां किसी को निराश नहीं किया और दो एकदिवसीय में अर्धशतक जड़ इंग्लैंड के खिलाफ लगातार छठी सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।