भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने वित्त वर्ष 2020-2021 में कुल 1,457,861 यूनिट्स की बिक्री की है, जो कि वित्त वर्ष 2019-20 की तुलना में 6.7 फीसदी कम है। मारुति की इस बिक्री संख्या में 1,323,396 यूनिट्स की घरेलू बिक्री, अन्य ओईएम को 38,326 यूनिट्स की बिक्री और 96,139 यूनिट्स का निर्यात शामिल है।
2 of 5
Maruti Wagon R
- फोटो : Maruti Suzuki
ऑटो निर्माता ने वित्त वर्ष 2020 में 1,436,124 यूनिट्स बेची गई थी। इसकी तुलना में पिछले वित्त वर्ष में घरेलू बाजार में 7.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की है। घरेलू बाजार में 1,323,396 यूनिट की बिक्री की गई है। पिछले वित्त वर्ष में, मारुति सुजुकी ने विदेशी बाजारों में 96,139 यूनिट्स का निर्यात किया, जो कि वित्त वर्ष 2020 में निर्यात की गई 102,171 यूनिट्स से 5.9 फीसदी कम थी।
3 of 5
Toyota Glanza
- फोटो : For Representation Only
वित्त वर्ष 2021 में अन्य ओईएम के लिए ऑटोमेकर की बिक्री बढ़कर 38,326 यूनिट्स हो गई। जो वित्त वर्ष 2020 में बेची गई 25,002 इकाइयों से 53.3 फीसदी ज्यादा है। सुजुकी और टोयोटा के बीच वैश्विक साझेदारी के हिस्से के रूप में मारुति अपने बलेनो और विटारा ब्रेजा जैसे मॉडल को Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) को बेचता है। टोयोटा बलेनो और विटारा ब्रेजा के रिबैज्ड वर्जन को Glanza और Urban Cruiser के रूप में बेचता है।
4 of 5
Maruti Vitara Brezza
- फोटो : Amar Ujala
पिछले वित्त वर्ष में, SUV और MPV की कुल 229,101 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो वित्त वर्ष 2015 में बेची गई 235,298 यूनिट्स की तुलना में 2.6 फीसदी कम है। मिनी और कॉम्पैक्ट सेगमेंट में पिछले वित्त वर्ष में 945,806 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई है, जो वित्त वर्ष 2020 में बेची गईं 1,035,386 यूनिट्स से 8.7 फीसदी कम है।
5 of 5
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
पिछले त्योहारी सीजन से वाहनों की बिक्री में धीरे-धीरे सुधार देखा गया। बावजूद इसके लॉकडाउन, कॉवेड-19 संकट और आर्थिक मंदी के कारण भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की कुल बिक्री कम रही है। हालांकि, जैसा कि कोविड लॉकडाउन के बाद लोग की व्यक्तिगत गतिशीलता के लिए निजी वाहनों के लिए प्राथमिकता बढ़ी है, ऑटोमेकर ने बिक्री में धीरे-धीरे सुधार देखा है।