{"_id":"5a37b5824f1c1bc45b8bcbff","slug":"mitchell-starcs-bowl-would-have-got-sachin-tendulkar-or-bradman-out-said-swann","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'स्टार्क की उस गेंद पर एक हजार बार आउट हो जाते सचिन तेंदुलकर'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'स्टार्क की उस गेंद पर एक हजार बार आउट हो जाते सचिन तेंदुलकर'
Tue, 19 Dec 2017 09:26 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Tue, 19 Dec 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : p interest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने रविवार को एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में 'बॉल ऑफ द समर' डालते हुए जेम्स विंस का विकेट लिया। राउंड द विकेट से आकर स्टार्क ने मिडिल स्टंप की लाइन में गेंद डाली, जिस पर बल्लेबाज ऑन साइड में शॉट खेलने गया। हालांकि, टप्पा खाने के बाद गेंद रिवर्स स्विंग हुई और विंस का ऑफ स्टंप ले उड़ी।
2 of 5
ग्रीम स्वान
- फोटो : twitter
इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत में कहा कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अब तक की सबसे बेहतरीन गेंद देखी। उन्होंने साथ ही कहा कि वो इसे बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बता रहे हैं। स्टार्क की वो गेंद 90 मील प्रति घंटे की तेज रफ्तार से डाली गई थी, जिस पर बल्लेबाज को कुछ समझ नहीं आया।
3 of 5
मिचेल स्टार्क
स्वान ने कहा, 'जो लोग बोल रहे हैं कि इस गेंद के बारे में बढ़ा-चढ़ाकर कहा जा रहा है, उन्हें क्रिकेट की कम जानकारी है। बाएं हाथ की गेंद 90 मील प्रति घंटे की तेज रफ्तार से आई और वो इतनी स्विंग हुई, जितना कि एक स्पिनर की गेंद घूमती है। मैंने टेस्ट क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ गेंद को लाइव देखा। यह मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ESPN
कई फैंस का मानना है कि पिच पर बड़े क्रैक के कारण गेंद इतना घूमी। इसलिए इस गेंद को ज्यादा श्रेय नहीं देना चाहिए। हालांकि, स्वान ने इस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर या डॉन ब्रैडमैन भी इस गेंद पर हर बार आउट हो जाते।
विज्ञापन
5 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ..
स्वान ने कहा, 'लोग ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गेंद क्रैक पर पड़कर गई। शेन वॉर्न की बॉल ऑफ द सेंचुरी फूटहोल पर पड़कर गिरी थी। स्टार्क की उस गेंद पर तेंदुलकर एक हजार बारी में से एक हजार बार आउट हो जाते। इस पर डॉन ब्रैडमैन भी आउट हो जाते। इस गेंद को खेलना नामुमकिन था।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।