{"_id":"5da5d3b18ebc3e013202aa03","slug":"mitchell-marsh-out-for-up-to-six-weeks-after-punching-wall","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने गुस्से में दीवार पर मारा था घूसा, अब छह हफ्ते के लिए टीम से हुआ बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने गुस्से में दीवार पर मारा था घूसा, अब छह हफ्ते के लिए टीम से हुआ बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 15 Oct 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Australia Cricket Team
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
2015 में क्रिकेट विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य रहे मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया में खेले गए घरेलू टूर्नामेंट में अपने गुस्से को काबू नहीं कर पाए। रविवार को शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान मार्श अपने आउट होने के तरीके से इतने खफा हुए कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम की दीवार पर जोर से पंच मारा, जिससे उनके दाहिने हाथ पर काफी चोट आई। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें छह हफ्ते के लिए टीम से बाहर होना पड़ा है।
2 of 4
मिचेल मार्श
लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे मार्श को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें एशेज टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन घरेलू टूर्नामेंट में इस बर्ताव करने के कारण उनके क्रिकेट करियर पर तलवार लटक सकती है।
3 of 4
मिचेल मार्श
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के कोच एडम वोग्स ने मिचेल मार्श के इस बर्ताव पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की । वोग्स को मार्श का यह व्यवहार अनुचित और निराशाजनक लगा, उन्होंने कहा कि मार्श ने खेल से संबंधित खिलाड़ियों के सामने गलत उदाहरण पेश किया है, कप्तान के रूप में यह उनके नेतृत्व की परीक्षा थी,जिसमे वह विफल रहे। ऑस्ट्रेलिया कोच जस्टिन लैंगर ने भी मार्श की इस हरकत के बाद उन्हें बेवकूफ कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मिचेल मार्श
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया खेल के प्रति अनुशासन के लिए विश्व भर में जानी जाती है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने अनुशासनहीनता के लिए कई खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है। एंड्रयू साइमंडस ऐसे ही एक खिलाड़ी थे जिन्हें खेल के नियम कानून भंग के करने के लिए टीम से सदा-सदा के लिए मुक्त कर दिया गया था। देखना होगा कि क्या मार्स के खिलाफ भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कोई कड़ा फैसला लेती है या नहीं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।