{"_id":"5da5cb668ebc3e93d9659a7c","slug":"jimmy-neesham-mocks-icc-super-over-rule-change","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईसीसी ने बदला सुपर ओवर में बाउंड्री से जीत वाला नियम, जिमी निशम ने उड़ाया मजाक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईसीसी ने बदला सुपर ओवर में बाउंड्री से जीत वाला नियम, जिमी निशम ने उड़ाया मजाक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 15 Oct 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
james neesham
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व कप क्रिकेट इतिहास का सबसे रोमांचक मैच 14 जुलाई को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया था। 102 ओवर के खेल के बाद भी में दोनों ही टीमों ने बराबर रन बनाए, लेकिन इंग्लैंड की टीम को विश्व कप 2019 का विजेता घोषिथ किया गया। आईसीसी ने बाउंड्री से विजेता घोषित करने वाले नियम को रद्द कर दिया है। इस नियम को बदलने के बाद न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जिमी निशम ने आईसीसी का मजाक उड़ाया है।
2 of 4
आईसीसी
- फोटो : social media
आईसीसी ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए सेमीफाइनल और फाइनल मैच के नतीजों को तय करने के लिए बाउंड्री काउंट के नियम को समाप्त कर दिया है। आईसीसी ने इस नियम को खत्म करने के बाद तय किया है कि ऐसे मुकाबले में तब तक सुपर ओवर खेला जाएगा, जब तक रनों के आधार पर पूरा फैसला नहीं आ जाता। अब टीमों की बाउंड्री नहीं देखी जाएगी। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी और विश्व कप टीम का हिस्सा रहे निशम ने ट्वीट कर लिखा कि अगले एजेंडे में टाइटैनिक पर आइस स्पॉटर के लिए बेहतर दूरबीन।
Next on the agenda: Better binoculars for the Ice spotters on the Titanic https://t.co/nwUp4Ks3Mp
विश्व कप 2019 का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा था और 100 ओवर के खेल के बाद अंत में टाई हुआ। टाई होने के बाद सुपर ओवर खेला गया, सुपर ओवर में भी यह मैच टाई पर ही समाप्त हुआ, लेकिन मैच में सबसे अधिक बाउंड्री लगाने की वजह से मेजबान इंग्लैंड विजेता बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ICC
- फोटो : social Media
आईसीसी के पुराने नियम के मुताबिक अगर किसी नॉकआउट मैच में स्कोर टाई होने के बाद सुपर ओवर में भी दोनों टीमें बराबर स्कोर करती हैं तो फैसला बाउंड्री काउंट नियम से होता था। इसके तहत जिस भी टीम ने पूरे मैच में (सुपर ओवर मिलाकर) सबसे ज्यादा बाउंड्री स्कोर की होंगी, वो विजेता घोषित होती थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।