फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भज्जी बोले- सचिन ने नहीं देखने दी लक्ष्मण-द्रविड़ की ऐतिहासिक पारी, गांगुली ने रखा था कंधे पर टॉवेल

Wed, 18 Mar 2020 11:58 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 18 Mar 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
Missed Vvs Rahul Magic innings Harbhajan Singh Looks Back At Historic Eden Test Against Australia
हरभजन सिंह - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2001 में कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए टेस्ट को ऐतिहासिक टेस्ट मैच का दर्जा दिया जाता है। इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के मुंह से जीत छीन लिया था। युवा हरभजन ने हैट्रिक ली थी। वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ ने जबरदस्त साझेदारी की थी। हरभजन ने इस टेस्ट को याद करते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए लिखे कॉलम में एक खुलासा किया है। हरभजन ने लिखा है कि वो कोलकाता टेस्ट मैच खेलते हुए भी लक्ष्मण की ऐतिहासिक 281 रन की पारी देख नहीं पाए थे।

Missed Vvs Rahul Magic innings Harbhajan Singh Looks Back At Historic Eden Test Against Australia
सौरव गांगुली-हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

हरभजन ने लिखा कि सचिन तेंदुलकर की वजह से वो वीवीएस की शानदार पारी को नहीं देख पाए थे। उन्होंने लिखा कि मुझे याद है। उस साझेदारी के दौरान हम ड्रेसिंग रूम में अपनी सीट से हिले तक  नहीं थे। वो इसलिए कि दूसरी पारी में भी हमारे विकेट लगातार गिर रहे थे। जब राहुल द्रविड़ और लक्ष्मण के बीच एक साझेदारी पनपी तो सचिन ने फैसला लिया कि हम जहां हैं वहीं बैठे रहेंगे। इस तरह एक सत्र बिना विकेट गिरे निकला। यही काम हमने दूसरे दिन भी किया। हम जहां बैठे थे अगले दिन मैच शुरू होने पर भी वहीं बैठे गए। हरभजन ने लिखा कि मैं ड्रेसिंग रूम के अंदर बैठा था, लेकिन फिर भी लक्ष्मण की ऐतिहासिक पारी की एक भी गेंद देख नहीं पाया था।

Missed Vvs Rahul Magic innings Harbhajan Singh Looks Back At Historic Eden Test Against Australia
हरभजन सिंह और सचिन तेंदुलकर - फोटो : ट्विटर

हरभजन ने आगे लिखा कि मैं वीवीएस के शतक होने के बाद सिर्फ ताली बजाने के लिए बाहर निकला था और अगली गेंद से पहले ही जाकर वापस उसी सीट पर बैठ गया। मुझे अच्छे से याद है कि सौरव गांगुली ने अपनी टी-शर्ट निकाली थी और टॉवेल को कंधे पर रखा था। अगले दिन भी दादा उसी तरह टी-शर्ट में आए और वॉर्म-अप के बाद मैच शुरू होने पर वह पिछले दिन की ही तरह उसे निकालकर टॉवेल को कंधे पर रखकर बैठे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Missed Vvs Rahul Magic innings Harbhajan Singh Looks Back At Historic Eden Test Against Australia
लक्ष्मन और द्रविड़

कोलकाता टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार जीत ने ने ऑस्ट्रेलिया के लगातार 16 मैचों से चले आ रहे विजयी रथ पर ब्रेक लगा दिया था। टीम इंडिया की 'द वॉल' के नाम से लोकप्रिय पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और स्टाइलिश टेस्ट बल्लेबाज 'वेरी-वेरी स्पेशल' वीवीएस लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 376 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की थी, जिसे क्रिकेट के इतिहास में कभी भुलाया नहीं जा सकता।

विज्ञापन
Missed Vvs Rahul Magic innings Harbhajan Singh Looks Back At Historic Eden Test Against Australia
हरभजन सिंह - फोटो : ट्विटर

यह मैच वैसे शुरुआती दिनों में उतना आसान नहीं लगा। पहली पारी में टीम इंडिया विपक्षी ऑस्ट्रेलिया के 445 रनों के जवाब में 171 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। मगर दूसरी पारी में वीवीएस लक्ष्मण ने 281 रनों की अद्भुत पारी खेली। उनके साथ राहुल द्रविड़ ने भी शतक ठोका और 180 रन बनाए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 376 रन की साझेदारी की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed