ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने सोमवार को अपने घर में पाकिस्तान को दो टेस्ट मैच की सीरीज में 2-0 से मात देकर सीरीज सील कर ली। ऑस्ट्रेलियाई टीम की इस जीत के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि मौजूदा कंगारू टीम को उसके घर में हराना सभी टीमों के बस की बात नहीं है, लेकिन उसे सिर्फ टीम इंडिया ही उसके घर में पटखनी दे सकती है।
'सिर्फ भारत ही ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में दे सकता है मात'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
This Australian Team in these conditions are going to take some beating ... Only @BCCI #India have the tools to do so at this stage imo ... #AUSvPAK
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) December 2, 2019
ऑस्ट्रेलिया ने पहले एशेज का खिताब अपने पास सुरक्षित रखा और अब पाकिस्तान को अपने घर में 2-0 से करारी शिकस्त दी है। वॉर्नर, स्मिथ की वापसी के साथ-साथ कंगारू टीम में मार्नस लाबुशेन भी बड़ी पारी खेल रहे हैं। इसके अलावा मिचेल स्टॉर्क की अगुआई में उनकी गेंदबाजी और खतरनाक हो गई है।
एडिलेड में खेले गया दूसरे टेस्ट में कंगारू टीम ने मेहमान पाकिस्तान को पारी और 48 रन से मात दी। इस टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारुओं ने तीन विकेट के नुकसान पर 589 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। इस दौरान डेविड वॉर्नर ने नाबाद 335 और मार्नस लाबुशेन ने 162 रन का शानदार परी खेली। फिलहाल भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में टॉप पर बरकरार है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे पायदान पर है।