फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब टेस्ट क्रिकेट भी हो जाएगा रोमांचक, नो बॉल पर मिलेगी फ्री हिट!

Wed, 13 Mar 2019 05:04 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 13 Mar 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
MCC Committee recommends shot clock, standard ball, free hits in test cricket 
टेस्ट क्रिकेट

एमसीसी विश्व क्रिकेट समिति ने लंबे प्रारूप को दिलचस्प बनाने के लिए कुछ प्रस्ताव दिए हैं, जिसमें समय बरबाद होने से रोकने के लिए 'शाट क्लॉक' लगाया जाना, शुरूआती विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिये मानक गेंद का इस्तेमाल और नो-बॉल के लिए फ्री हिट जैसी सिफारिशें शामिल हैं। 


 

MCC Committee recommends shot clock, standard ball, free hits in test cricket 
टेस्ट क्रिकेट

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक गैटिंग की अध्यक्षता वाली समिति ने पिछले हफ्ते बंगलुरू में हुई बैठक में टेस्ट क्रिकेट के लिए कुछ बदलावों का सुझाव दिया है। इस समिति में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भी शामिल हैं। इन प्रस्तावों को मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने मंगलवार की रात अपनी वेबसाइट पर लगाया है। 

MCC Committee recommends shot clock, standard ball, free hits in test cricket 
एमसीसी

पांच दिवसीय प्रारूप में धीमी ओवर गति नियमित प्रक्रिया है जिससे प्रशंसक खेल से थोड़ा दूर हो रहे हैं इसलिए एमसीसी समिति ने 'शाट क्लॉक' आरंभ करने की जरूरत व्यक्त की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
MCC Committee recommends shot clock, standard ball, free hits in test cricket 
test cricket - फोटो : file photo

एमसीसी ने कहा, 'जब इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के प्रशंसकों से टेस्ट क्रिकेट में दर्शकों की कम हिस्सेदारी के मुख्य कारकों को पूछा गया तो 25 प्रतिशत प्रशंसकों ने धीमी ओवर गति का जिक्र किया।'

विज्ञापन
MCC Committee recommends shot clock, standard ball, free hits in test cricket 
test team - फोटो : File

उन्होंने कहा, 'इन देशों में स्पिनर बहुत कम ओवर फेंकते हैं, एक दिन में पूरे 90 ओवर कभी कभार नहीं फेंके जाते, यहां तक कि अतिरिक्त 30 मिनट भी ले लिए जाते हैं। एमसीसी ने कहा, 'वहीं डीआरएस भी देरी के लिए थोड़ा जिम्मेदार है, समिति को लगता है कि खेल की रफ्तार को बढ़ाने के लिये कुछ कदम उठाये जाने चाहिए।' इनपुट-भाषा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed