प्रीमियम हैचबैक सेडान टोयोटा ग्लैंजा इस साल 6 जून को लांच होने वाली है। यह पहली कार होगी, जो टोयोटा-मारुति पार्टनरशिप के बाद लांच होगी। हालांकि ग्लैंजा मारुति बलेनो का रीबैज वर्जन होगी। बलेनो के मुकाबले ग्लैंजा में कछ बददलाव किए गए हैं। जानते हैं ग्लैंजा के इंजन, फीचर और माइलेज के बारे में...
नई टोयोटा ग्लैंजा में होंगे ये शानदार फीचर्स, 1 लीटर पेट्रोल में चलेगी 24 किमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेरियंट्स
ग्लैंजा को दो वेरियंट्स G और V में लांच किया जाएगा। इनमें G वेरियंट लाइनअप में सबसे लोअर होगा, जबकि V वेरियंट सबसे टॉप पर होगा। G वेरियंट असल में बलेनो के जेटा ट्रिम पर बेस्ड है, वहीं V वेरियंट बलेनो के अल्फा वेरियिंट पर बेस्ड होगा, जो कि बलेनो का टॉप वेरियंट है। ग्लैंजा के केवल 4 वर्जन G, G CVT, V और V CVT ही लांच होंगे, जो कि गियरबॉक्स पर बेस्ड होंगे।
फीचर्स
टोयोटा ग्लैंजा की बात करें तो यह बिल्कुल बलेनो जैसी ही है। इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लूटूथ, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले कनेक्टिविटी, नेविगेशन और वॉयस कमांड्स, प्रीसीजन कट डुअल टोन अलॉय व्हील्स, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, पुश बटन स्टार्ट, डुअल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस और रिअप पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर मिलेंगे।
वहीं G और V वेरियंट में भी कई अलग फीचर मिलेंगे। V वेरियंट में यूवी कट ग्लासेज मिलेंगे, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लैंप्स, लेडर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, फॉलो मी फीचर के साथ ऑटो हेडलाइट और रिवर्स कैमरा फीचर मिलेगा।
इंजन ऑप्शंस
पहले खबरें आई थीं कि ग्लैंजा में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 82 बीएचपी की पावर और 112 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं ग्लैंजा में दूसरी इंजन भी आएगा, जो माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1.2 लीटर K12C डुअलजेट पावरट्रेन वाला होगा। यह इंजन 89 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देगा। खास बात यह होगी कि ये दोनों ही इंजन बीएस-6 मानक वाले होंगे।
गियरबॉक्स
ग्लैंजा का 1.2 लीटर का डुअल जेट हाइब्रिड इंजन बेस G वेरियंट में होगा औकक केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा। इसके अलावा G वेरियंट में सीवीटी बॉक्स भी मिलेगा, लेकिन यह K12B इंजन में हाइब्रिड नहीं मिलेगा। V वेरियंट की बात करें, तो इसमें K12B इंजन और यह मैनुअल और सीवीटी साथ आएगा।