फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरफान पठान ने श्रीलंका में मचाया तहलका, T-20 में ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय

Fri, 11 Dec 2020 02:55 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 11 Dec 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
LPL 2020: Irfan Pathan joins Ravindra Jadeja in elite club after completing 2,000 T20 runs
इरफान पठान - फोटो : ट्विटर

मजबूरन भले ही इरफान पठान को समय से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ना पड़ा हो, लेकिन इस भारतीय ऑलराउंडर ने बता दिया कि क्यों उन्हें एक दौर में कपिल देव का उत्तराधिकारी माना जाता था। श्रीलंका में जारी लंका प्रीमियर लीग में में कैंडी टस्कर्स की ओर से खेलते हुए पठान ने कमाल कर दिया।

LPL 2020: Irfan Pathan joins Ravindra Jadeja in elite club after completing 2,000 T20 runs
इरफान पठान - फोटो : ट्विटर

जाफना स्टालियंस के खिलाफ इरफान ने 19 गेदों पर 25 रन की पारी खेली, जिसमें चार चौके भी शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने टी-20 क्रिकेट में दो हजार रन भी पूरे किए। इसी के साथ पठान का नाम एक खास लिस्ट में शूमार हो गया।

LPL 2020: Irfan Pathan joins Ravindra Jadeja in elite club after completing 2,000 T20 runs
रवींद्र जडेजा और इरफान पठान - फोटो : ट्विटर

अब बड़ौदा का यह हरफनमौला खिलाड़ी टी-20 में 2000 रन और 150 विकेट लेना वाला दूसरा भारतीय बन गया है, उनसे पहले केवल रवींद्र जडेजा ही यह कारनामा कर पाए हैं। जडेजा 220 टी- 20 मैच में इस मुकाम तक पहुंचे तो इरफान ने केवल 180वें मुकाबले में यह कमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
LPL 2020: Irfan Pathan joins Ravindra Jadeja in elite club after completing 2,000 T20 runs
इरफान पठान

महज 19 साल की उम्र में टीम इंडिया की टेस्ट जर्सी पहन चुके इस इरफान ने इस साल की शुरुआत में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया। 2012 से टीम से बाहर चल रहे इस खिलाड़ी को बीते दो सीजन से आईपीएल में भी किसी टीम ने नहीं खरीदा था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वह बतौर कमेंटेटर भी नजर आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed