World Cup 2019: पाकिस्तान-बांग्लादेश का अभ्यास मैच आज, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच
ये सभी अभ्यास मैच 24 मई से 28 मई तक खेले जाएंगे जिसमें सभी टीमें अपने 15 खिलाड़ियों के साथ खेलने उतरेंगी।
रविवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम आमने-सामने होगी। पाकिस्तान की टीम जहां अपने पहले अभ्यास मैच में अफगानिस्तान से हार गई थी वहीं बांग्लादेश अपना पहला अभ्यास मैच खेलेगी।
पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच अभ्यास मैच 26 मई (रविवार) को खेला जाएगा।
भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे टॉस होगा और 3:00 बजे से मैच शुरू हो जाएगा।
कार्डिफ के वेल्स स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला।
पाकिस्तान vs बांग्लादेश के बीच मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर देख सकते हैं।
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं।
दोनों टीमें:
पाकिस्तान: सरफराज अहमद (विकेटकीपर और कप्तान), आसिफ अली, बाबर आजम, फखर जमान, हैरिस सोहेल, हसन अली, इमद वसीम, इमाम उल हक, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, शादाब खान, शाहीन शाह, अफरीदी शोएब और वहाब रियाज।
बांग्लादेश: तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, सब्बीर रहमान, महमुदुल्लाह, मोहम्मद सैफुद्दीन, मुसाद्दिक हुसैन, शकिब अल हसन, मेहदी हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिटन दास, मोहम्मद मिथुन, मशरफे मुर्तजा (कप्तान), रूबेल हसन, मुस्ताफिजुर रहमान, अबु जावेद।