फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया के इस क्रिकेटर की उम्र सिर्फ 20 साल, अचानक लेना पड़ा क्रिकेट से संन्यास

Fri, 26 Oct 2018 01:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
will pucovski retires from cricket for indefinite time
विल पुकोव्स्की

ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज विल पुकोव्स्की ने अनिश्तिकाल के लिए क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। विल ने हाल ही में घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड के शुरुआती दौर में विक्टोरिया टीम की तरफ से दोहरा शतक जमाकर चर्चा बंटोरी थी। विल ने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी बीमारी का उपचार कराने के लिए इतना फैसला लिया है।

will pucovski retires from cricket for indefinite time
विल पुकोव्स्की

20 वर्षीय पुकोव्स्की ने न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले अपना नाम वापस ले लिया है। पुकोव्स्की के राज्य ने भी पुष्टि कर दी है कि युवा बल्लेबाज लंबे समय तक क्रिकेट एक्शन से दूर रह सकता है। 

will pucovski retires from cricket for indefinite time
विल पुकोव्स्की

क्रिकेट विक्टोरिया के डॉक्टर ट्रेफर जेम्स ने कहा, विल का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का मेडिकल स्टाफ इस समय में उनके साथ है। मेडिकल स्टाफ क्रिकेट को लगातार समर्थन देता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
will pucovski retires from cricket for indefinite time
विल पुकोव्स्की

क्रिकेट विक्टोरिया के महाप्रबंधक शॉन ग्राफ ने कहा, 'विल शानदार युवा खिलाड़ी हैं और हमें इस समय में वह करना जरूरी है जो उनके लिए सर्वश्रेष्ठ है। हम लगातार अपने मेडिकल स्टाफ के साथ विल का समर्थन करने के लिए काम करेंगे। उनके लिए सर्वश्रेष्ठ ट्रेनिंग और तैयारी की योजना बनाएंगे।'

विज्ञापन
will pucovski retires from cricket for indefinite time
विल पुकोव्स्की

पुकोव्स्की ने वाका मैदान पर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 243 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। यह उनके सात प्रथम श्रेणी मैचों में दूसरा शतक था। ऑस्ट्रेलियाई टीम मौजूदा समय में बल्लेबाजों की समस्या से जूझ रही है। ऐसे में युवा पुकोव्स्की टेस्ट टीम के लिए उपयुक्त विकल्प साबित हो सकते थे। पुकोव्स्की को अपने छोटे से करियर के दौरान काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा क्योंकि उनके सिर में कई बार चोट लग चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed