फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईडन गार्डंस से है कुलदीप यादव का खास कनेक्शन, इसी वजह से विंडीज के खिलाफ हुए सफल

Mon, 05 Nov 2018 02:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Nov 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
kuldeep yadav credits ipl success for better performance against west indies
kuldeep yadav

टीम इंडिया के चाइनामैन कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए। कुलदीप ने मैच के बाद ईडन गार्डंस पर मिली सफलता का राज खोला। उन्होंने कहा, 'ईडन गार्डंस की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ होने का काफी फायदा मिला। जब आपने किसी एक मैदान पर कई मैच खेले हों तो उसके अनुभव का काफी फायदा मिलता है।'

kuldeep yadav credits ipl success for better performance against west indies
गेंदबाज कुलदीप यादव

कुलदीप ने आगे कहा, 'आप विकेट, आउटफील्ड आदि से अच्छी तरह से परिचित होते हो। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। जैसे मुझे पता था कि अगर आप ईडन की पिच पर अपनी गति में परिवर्तन करते हैं, तो इसका फायदा जरूर मिलेगा। इससे मुझे काफी मदद मिली और मेरा आत्मविश्वास बढ़ा।'

kuldeep yadav credits ipl success for better performance against west indies
क्रिकेटर कुलदीप यादव

टी20 क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने वाले चाइनामैन पिछले कुछ वर्षों से आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जिसका होमग्राउंड ईडन गार्डंस है।  यही वजह है कि कुलदीप यादव ईडन पर काफी सफल साबित हुए। बाएं हाथ के स्पिनर ने डेब्यू करने वाले क्रुणाल पंड्या की भी काफी मदद की। उन्होंने कहा, 'क्रुणाल ने सातवें ओवर में गेंद संभाली और मैंने 8वें ओवर में। हमारे बीच केवल इतनी ही बात हुई कि विकेट से टर्न नहीं मिल रहा है, लेकिन गेंद पर ग्रिप बन रही है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
kuldeep yadav credits ipl success for better performance against west indies
क्रिकेटर कुलदीप यादव

कुलदीप ने लगभग 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अपनी खास गेंद की, जिसने बल्लेबाजों को खासा परेशान किया। यादव ने बताया कि वह अंडर-19 के दिनों से इस पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने 4-5 पांच साल पहले नेट्स पर इस गेंद का अभ्यास करना शुरू किया था। पिछली सीरीज में भी कुछ अवसरों पर मैंने इस गेंद का उपयोग किया। इस गेंद को लेकर आश्वस्त होता जा रहा हूं और मैच की परिस्थितियों के अनुसार इसका उपयोग कर रहा हूं। टी20 क्रिकेट में बल्लेबाज की लय तोड़ने के लिए इस तरह की गेंद करनी होती है।' 

विज्ञापन
kuldeep yadav credits ipl success for better performance against west indies
कुलदीप यादव

टीम इंडिया ने 110 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शीर्षक्रम के बल्लेबाज जल्दी गंवा दिए। ऐसे में केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक की नाबाद 31 रन की पारी काफी काम आई। कुलदीप ने कहा, 'कई बार 110 रन का लक्ष्य भी मुश्किल बन जाता है। ईडन गार्डंस में दूसरी पारी में गेंद स्विंग ले रही थी। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और हमारे लिए मुश्किलें पैदा की।'  कार्तिक के खेल पर कुलदीप ने कहा, 'उन्होंने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की। परिस्थितियां उनके अनुकूल थी। पिछले सत्र में उन्होंने केकेआर की अगुवाई की और इसलिए वह परिस्थितियों से अच्छी तरह अवगत थे।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed