भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के चौथे और निर्णायक मैच में विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं। कंधे की चोट के चलते विराट कोहली अनफिट हैं और उन्होंने टीम के नियमों के तहत बाहर बैठने का फैसला किया। विराट के चोटिल होने के बाद के कारण बाहर होने के बाद टीम में शामिल किए बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं।
मैदान पर उतरते ही कुलदीप यादव ने लिख दिया इतिहास
2 of 5
कुलदीप यादव
- फोटो : ESPN
अपने पहले ही टेस्ट मैच में कानपुर के कुलदीप यादव ने अपने पहले ही टेस्ट में एक उपलब्धि हासिल कर ली। टेस्ट कैप मिलते ही कुलदीप भारत के 288वें टेस्ट खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही वो भारत के पहले चाइनामैन स्पिनर बन गए हैं। भारत ने इससे पहले तक कोई चाइनामैन स्पिनर नहीं दिया है।
मैदान पर उतरते ही कुलदीप यादव ने लिख दिया इतिहास
क्या होती है चाइनामैन गेंदबाजी?
चाइनामैन गेंदबाज उसे कहा जाता है जो बाएं हाथ की कलाई से (अनऑर्थोडॉक्स) स्पिन गेंदबाजी करते हैं। ऐसे गेंदबाज स्पिन के लिए अपनी उंगली के बजाय कलाई से बॉल को स्पिन करते हैं। ये गेंदबाज गेंद के पिच पर पड़ने के बाद बाईं से दाईं तरफ घुमाते हैं। इनकी गेंद की स्पिन की दिशा पारंपरिक दाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज जैसी होती है। लेकिन कलाई का उपयोग करने के कारण उनकी गेंद ज्यादा स्पिन होती है।
मैदान पर उतरते ही कुलदीप यादव ने लिख दिया इतिहास
22 वर्षीय कुलदीप यादव उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं और उन्होंने अब तक 22 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। 22 प्रथम श्रेणी मैचों में कुलदीप ने 723 रन बनाने के साथ ही 81 विकेट झटके हैं। इसके अवाला वो प्रथम श्रेणी में क्रिकेट में 1 शतक और 5 फिफ्टी भी जड़ चुके हैं। उन्होंने आईपीएल के 3 मैचों में 16.66 औसते से 6 विकेट चटकाए हैं।
मैदान पर उतरते ही कुलदीप यादव ने लिख दिया इतिहास
5 of 5
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : getty
विराट कोहली की अनुपस्थिति में अजिंक्य रहाणे को टीम की कमान सौंपी गई है। धर्मशाला टेस्ट में रहाणे भारत के टेस्ट कप्तान होंगे। इसके साथ ही भारत की तरफ से टेस्ट में कप्तानी करने वाले वह 33वें खिलाड़ी बन गए हैं।