आईपीएल के इस सीजन में हर टीम में स्पिनर उपयोगी भूमिका निभा रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के राशिद खान हो या कोलकाता नाइटराइडर्स के सुनील नारायण। मुंबई के मयंक मारकंडे हो या किंग्स इलेवन पंजाब के मुजीब उर रहमान सभी ने अपने हुनर से प्रभावित किया है। अब तक शीर्ष दस गेंदबाजों में चार स्पिनर शामिल हैं।
IPL 2018: फिरकीबाजों के आगे सुस्त पड़ रहे बल्लेबाज, कुलदीप समेत ये स्पिनर्स दिखा रहे कमाल
इसके अलावा इस लिस्ट में अब कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव का नाम भी जुड़ गय है। कुलदीप ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 20 रन देकर चार अहम विकेट चटकाए। आइए आईपीएल में शीर्ष स्पिन गेंदबाजों के प्रदर्शन पर एक नजर डालें...
प्रमुख स्पिनरों का प्रदर्शन
खिलाड़ी टीम मैच ओवर विकेट श्रेष्ठ
मुजीब पंजाब 11 41.2 14 3/27
मारकंडे मुंबई 12 39.00 14 3/23
नारायण केकेआर 13 45.00 15 3/18
राशिद हैदराबाद 12 48.00 13 3/19
शाकिब हैदराबाद 12 44.00 12 2/18
कुलदीप कोलकाता 13 39.2 13 4/20
इन गेंदबाजों में सनराजइजर्स के राशिद खान को सबसे किफायती स्पिनर्स माना गया है। सीजन-11 में अब तक फेंके कुल 48 ओवर्स में से राशिद ने 116 गेंदों पर कोई रन नहीं दिया है। बता दें कि लेग स्पिनर अमित मिश्रा के नाम आईपीएल में 141 विकेट हैं और वह आईपीएल में ओवरऑल विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।