आंद्रे रसेल की लंबे शॉट खेलने की काबिलियत और कैगिसो रबाडा की सटीक यार्कर के बीच शुक्रवार को यहां कोलकाता और दिल्ली के बीच होने वाले इंडियन टी-20 लीग मैच में फिर से रोचक जंग देखने को मिल सकती है। कोलकाता को इस सत्र में अपनी पहली हार दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली थी।
दिल्ली से हार का बदला लेने को बेताब कोलकाता, कब-कहां-कैसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
कब खेला जाएगा कोलकाता-दिल्ली के बीच मुकाबला?
कोलकाता-दिल्ली के बीच मुकाबला आज यानी 12 अप्रैल (शुक्रवार) को खेला जाएगा।
कितने बजे होगा मैच?
भारतीय समयनुसान यह मुकाबला रात 8 बजे खेला जाएगा।
कहां होगा मैच कोलकाता-दिल्ली के बीच मैच?
कोलकाता-दिल्ली के बीच मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा।
कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
कोलकाता-दिल्ली के बीच मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर देख सकते हैं।
देखें वीडियो: