फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kohli vs Root: कोहली और रूट में सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बैटर कौन? ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट ने दिया यह जवाब

Fri, 06 Sep 2024 12:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Sep 2024 12:00 PM IST
सार

रूट के अब टेस्ट में 34 शतक हैं। रूट ने अभी तक टेस्ट में 265 पारियों में 12377 रन बना लिए हैं, जबकि सचिन ने 200 टेस्ट की 329 पारियों में 15921 रन बनाए थे। रूट सचिन के रनों के महारिकॉर्ड से बस 3544 रन ही दूर हैं। वह अभी 33 साल के हैं और उनमें अभी काफी क्रिकेट बची है। ऐसे में सचिन के रिकॉर्ड पर खतरा मंडराने लगा है। 

विज्ञापन
Kohli vs Root: Who is best test batter between Virat Kohli and Joe Root? Adam Gilchrist answers
कोहली और रूट - फोटो : ICC
इंग्लैंड के जो रूट पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। खासतौर पर क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने रनों का अंबार लगा दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि रूट अगर दो-तीन साल इसी तरह के फॉर्म में रहते हैं तो महान सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा टेस्ट रन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। रूट फैब-4 का हिस्सा हैं। यानी मौजूदा समय के शीर्ष चार बल्लेबाजों में उनका नाम आता है। इस लिस्ट के बाकी बल्लेबाज- भारत के विराट कोहली, न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ हैं। हालांकि,बहस विराट या रूट के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज होने को लेकर छिड़ी रहती है। 
Kohli vs Root: Who is best test batter between Virat Kohli and Joe Root? Adam Gilchrist answers
गिलक्रिस्ट और वॉन - फोटो : Twitter
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने हाल में हमवतन जो रूट को सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज चुना था। हालांकि, उसी चर्चा के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने भारत के स्टार विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ बताया था। हालांकि, दोनों इस बात से सहमत थे कि कोहली सीमित ओवरों के क्रिकेट में बेहतर बल्लेबाज हैं, लेकिन वॉन ने खेल के सबसे लंबे प्रारूप में अपने हालिया फॉर्म को देखते हुए रूट का पक्ष लिया था। इसके बाद गिलक्रिस्ट ने तर्क दिया था कि रूट ने ऑस्ट्रेलिया में कभी टेस्ट शतक नहीं बनाया है। उन्होंने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में कोहली की 123 रन की पारी को उनकी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक करार दिया।
Kohli vs Root: Who is best test batter between Virat Kohli and Joe Root? Adam Gilchrist answers
जो रूट - फोटो : Twitter
गिलक्रिस्ट ने क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट पर कहा, 'पिछले कुछ समय से या यूं कहें कि लंबे समय से जो रूट के आंकड़े शानदार रहे हैं। वह इंग्लैंड के अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। मैंने पर्थ स्टेडियम में जो शतक लगते देखे उनमें से विराट का सर्वश्रेष्ठ था। यह उनका ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर पहला शतक था। वह एक अलग शैली के बल्लेबाज हैं। मैं शायद विराट को अपना पसंदीदा चुनूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kohli vs Root: Who is best test batter between Virat Kohli and Joe Root? Adam Gilchrist answers
विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup
इस पर वॉन ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर इसको लेकर कोई बहस नहीं करूंगा। मैं कहूंगा कि विराट ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ हैं। बाकी विश्व में कहीं और मैं जो रूट के साथ जाऊंगा।' रूट फिलहाल अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ समय में से एक का आनंद ले रहे हैं। पिछले महीने उन्होंने लॉर्ड्स में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ा था।
विज्ञापन
Kohli vs Root: Who is best test batter between Virat Kohli and Joe Root? Adam Gilchrist answers
जो रूट और सचिन तेंदुलकर - फोटो : Twitter
रूट ने उस शतक के साथ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक को पीछे छोड़ने में मदद की थी। रूट इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। रूट के अब टेस्ट में 34 शतक हैं। रूट ने अभी तक टेस्ट में 265 पारियों में 12377 रन बना लिए हैं, जबकि सचिन ने 200 टेस्ट की 329 पारियों में 15921 रन बनाए थे। रूट सचिन के रनों के महारिकॉर्ड से बस 3544 रन ही दूर हैं। वह अभी 33 साल के हैं और उनमें अभी काफी क्रिकेट बची है। ऐसे में सचिन के रिकॉर्ड पर खतरा मंडराने लगा है। दूसरी ओर कोहली ने अपना पिछला शतक जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। तब से उन्होंने अपनी पिछली चार पारियों में सिर्फ एक 50+ स्कोर दर्ज किया है। कुल मिलाकर कोहली के नाम 113 टेस्ट में 8,848 रन हैं, जिसमें 29 शतक उनके नाम हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed