{"_id":"5c970ae4bdec22140012d2cc","slug":"kohli-and-dhoni-unsatisfy-with-chepauk-stadium-track","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विशाल जीत के बावजूद खुश नहीं धोनी, विराट ने भी निकाली पिच पर भड़ास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विशाल जीत के बावजूद खुश नहीं धोनी, विराट ने भी निकाली पिच पर भड़ास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 24 Mar 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
RCB VS CSK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बूते चेन्नई ने अपने घर एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के ओपनिंग मुकाबले में बैंगलोर को सात विकेट से मात दी। इस तरह धोनी की सेना ने सीजन-12 में अपने सफर का आगाज जीत से किया है।
2 of 5
csk
चेन्नई 5वीं बार टूर्नामेंट का पहला मैच खेल रही थी। आज के मुकाबले को मिलाकर उसने 5 में से तीन बार जीत हासिल की। 2009 में मुंबई इंडियंस, 2011 में कोलकाता नाइटराइडर्स, 2012 और 2018 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टूर्नामेंट का पहला मैच खेला। इसमें से 2009 और 2012 में वह हार गई थी।
3 of 5
csk
वहीं मैच के बाद दोनों ही टीमों के कप्तान एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच को लेकर असंतुष्ट नजर आए। मैच खत्म होने के बाद धोनी ने कहा, 'विकेट पर इतना धीमापन देखकर हम सच में काफी हैरान थे। इस विकेट से मुझे 2011 की चैंपियंस लीग याद आ गई। विकेट को बेहतर बनाए जाने की जरूरत थी। ओस होने के बावजूद स्पिनर्स को काफी मदद मिल रही थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
virat kohli rcb
वहीं बैंगलोर के कप्तान कोहली ने कहा, 'विकेट देखने में तो ठीक नजर आ रहा था, लेकिन जब खेलने उतरे तो पिच की सारी पोल खुल गई। हम 140-150 रन का स्कोर देने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन इस विकेट पर कोई भी टीम रन बनाने से चूक जाती।'
विज्ञापन
5 of 5
csk win
सीएसके के कप्तान धोनी ने कहा, '80. 90, 100 कम स्कोर होता है और जब आपके पास अच्छे स्पिनर हो तो आप विपक्षी टीम के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हो। हमारा बैटिंग अटैक काफी मजबूत है। आप टॉस के बारे में तो कुछ नहीं कर सकते, लेकिन ऐसे मैचों में पहले गेंदबाजी करना ही फायदेमंद रहता है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।