फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केएल राहुल बोले- टी-20 विश्व कप की चिंता किए बिना मौके का पूरा फायदा उठाना चाहता हूं

Sat, 07 Dec 2019 04:10 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 07 Dec 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
KL Rahul says I Want to make most of the opportunity without worrying about T20 World Cup
KL Rahul - फोटो : social Media

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारत के लिए पारी की शुरुआत कर रहे केएल राहुल ने कहा कि वह टी-20 विश्व कप टीम में जगह बनाने की चिंता किए बिना मौके का पूरा उपयोग करना चाहेंगे। भारतीय टीम तीन मैचों की इस सीरीज के जरिए अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारियों प जोर दे रही है। ऐसे में जिन खिलाड़ियों की टीम में जगह पक्की नहीं है, वे चयनकर्ताओं का ध्यान खींचना चाहेंगे।

KL Rahul says I Want to make most of the opportunity without worrying about T20 World Cup
केएल राहुल - फोटो : social media

चोटिल शिखर धवन की जगह पहले टी-20 मैच में पारी का आगाज करने वाले राहुल ने 40 गेंद में 62 रन बनाए। भारत ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया। राहुल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अभी टी-20 विश्व कप में काफी समय है। मुझे एक बार फिर पारी की शुरूआत करने का मौका मिला है, तो मैं इसका पूरा उपयोग करना चाहता हूं।

KL Rahul says I Want to make most of the opportunity without worrying about T20 World Cup
केएल राहुल

उन्होंने कहा कि यह अच्छा मैच था और मैं खुलकर खेल सका। उम्मीद है कि अगले साल अक्तूबर के बारे में सोचे बिना यह लय कायम रख सकूंगा। कर्नाटक के इस स्टायलिश बल्लेबाज ने कहा कि दोनों टीमों ने 200 से अधिक रन बनाए, लेकिन यह विकेट आसान नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
KL Rahul says I Want to make most of the opportunity without worrying about T20 World Cup
केएल राहुल

विराट कोहली के साथ शतकीय साझेदारी के बारे में उन्होंने कहा कि बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए कई बार ऐसी साझेदारी जरूरी होती है। हमने संयम के साथ ढीली गेदों का इंतजार किया। क्रीज पर जमने के बाद हम दोनों खुलकर खेले। राहुल ने इस मुकाबले में टी-20 में अपने एक हजार रन भी पूरे किए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed